Viral Video: तम्मना भाटिया के ‘आज की रात’ गाने पर नशीला डांस करती बोल्ड लड़की को देख बोला यूजर, कौन है ये विष कन्या?

Viral Video: तम्मना भाटिया के 'आज की रात' गाने पर लड़की का डांस देख लोग हुए फैन।

Viral Video

Viral Video

Viral Video: बॉलीवुड में अपनी सफलता के झंडे गाड़ चुकी स्त्री-2 का खूमार लोगों से उतर नहीं रहा है। इस फिल्म के साथ-साथ इसका बेहद पोपुलर गाना “आज की रात” सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस गाने पर लोग जमकर रील बना रहे हैं और तमन्ना भाटिया को टक्कर देने की कोशिश कर रहे हैं। कई सारे सोशल मीडिया यूजर्स ने इस गाने पर काफी अच्छी वीडियो भी बनाई हैं। एक ऐसी ही लड़की का वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। ये लड़की तमन्ना भाटिया को अपने डांस और एक्सप्रेशन से पूरी टक्कर दे रही है।

तम्मना भाटिया के ‘आज की रात’ गाने पर झूमकर नाची लड़की

https://twitter.com/Alhad__baba/status/1826673186919817378

इस खूबसूरत डांस वीडियो को अल्हड़ 𓀠 बाबा नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही लिखा गया है कि, “वक्त बर्बाद ना बिन बात की बातों में कीजिये… आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लीजिए.!!” गाने की वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बेहद खूबसूरत लड़की ग्रीन कलर का लंहगा और चोली पहने हुए है और इस गाने पर जबरदस्त डांस कर रही है। लड़की की अदाओं को देख लोग तारीफ करने को मजबूर हो गए हैं। लड़की जितनी खूबसूरत है वह उतना ही खूबसूरत डांस भी कर रही है। इस वीडियो से नजरे हटाना मुश्किल हो गया है।

Viral Video यूजर्स को आ रही खूब पसंद

लड़की के डांस वीडियो को देख इंटरनेट यूजर्स की काफी जबरदस्त प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, कौन है ये विष कन्या? वहीं, एक यूजर लिखता है कि, तमन्ना भाटिया की जगह इस लड़की को होना चाहिए था। इस वीडियो को 22 अगस्त को शेयर किया गया था। इस पर अब तक 1 लाख 66 हजार व्यूज आ चुके हैं। ये वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। इसे यूजर्स के द्वारा काफी पंसद किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version