---Advertisement---

Viral Video: ‘घर में आग लगा दो’! बिजली का बिल ना भरने वालों के लिए ये क्या बोल गए अफसर साहब? देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि, यूपी पॉवर कॉरपोरेशन के अफसर धीरज जायसवाल ने बिजली बिल जमा करने वालों के घरों में आग लगाने की बात कही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 13, 2024 3:32 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस Viral Video को लेकर दावा किया जा रहा है कि, उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन के अफसर धीरज जायसवाल ने बिजली का बिल ना जमा करने वालों के खिलाफ विवादित बयान दिया है। वह ऑन लाइन मीटिंग में ऐसे लोगों के “घर में आग लगा दो” जैसी बात कह रहे हैं। ये घटना यूपी के
सहारनपुर की बताई जा रही है। फिलहाल इसकी आधिकारिक रुप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

बिजली अधिकारी के बिगड़े बोल

बिजली विभाग के अधिकारी का ये बयान Sachin Gupta नाम के यूजर ने अपने एक्स अकाउंट से अपलोड किया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, “बिजली कर्मचारी : ताला बंद रहते हैं। घरों में कोई रहते नहीं है। कोई हरियाणा, कोई कहीं रह रहे हैं… अधीक्षण अभियंता : घर में आग लगा दो ये सहारनपुर, यूपी में पॉवर कॉरपोरेशन के अफसर धीरज जायसवाल हैं। कह रहे हैं कि कोई ग्राहक बिजली बिल जमा न करे तो आग लगा दो।”

वीडियो में देखा जा सकता है कि, ऑन लाइन मीटिंग में एक व्यक्ति की आवाज आ रही है, जो बोल रहा है 6 मीटर उखाड़कर रखे हैं..इनकी पीडी भरना.. तभी इस वीडियो में दिख रहा व्यक्ति बोलता है कि, नेट डिसेबल क्या होता है? दूसरी तरफ से आवाज आती है कि, बिजली का बिल जमा नहीं करते तो क्या करें? फिर सामने से आवाज आती है..कनेक्शन तो विभाग ने ही दिया है..इस पर दूसरा व्यक्ति बोलता है कि, घरों में कोई रहते नहीं है। कोई हरियाणा, कोई कहीं रह रहे हैं… फिर स्क्रीन पर दिख रहा व्यक्ति बोलता है कि, घर में आग लगा दो..फिर दूसरा व्यक्ति बोलता है कि, घरों में आग लगा दो कहां से..ये पूरी ऑन लाइन मीटिंग की वीडियो अब काफी तेजी से फैल रही है।

Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर?

इस Viral Video को Sachin Gupta एक्स अकाउंट पर 13 नवंबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 11 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, “अधिकारियों को ऐसी सोच से बाहर निकलना चाहिए”। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि,”ये बहुत शर्मनाक घटना है। इसके साथ ही एक यूजर इसे “तानाशाही” बता रहा है।

नोट: इस वीडियो की सत्यता की हम पुष्टि नहीं करते हैं।

आरोपी अभियंता -2 धीरत बालियान पर हुआ एक्शन

दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार PVVNL की प्रमुख ईशा दुहन ने वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश दे दिए हैं। आरोपी अभियंता -2 धीरत बालियान के आग लगा लगा देने वाले बयान की जांच हो रही है। वायरल वीडियो में आरोपी का नाम धीरज जायसवाल बताया जा रहा है वही, दैनिक भास्कर की खबर में आरोपी का नाम धीरत बालियान बताया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026