---Advertisement---

Viral Video: शर्मनाक! डॉक्टर को पीटते रहे परिजन और बचाती रही बीमार महिला, यूजर बोला ‘ये हॉस्पिटल है या अखाड़ा’

Viral Video: हॉस्पिटल का एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोगों को गुस्सा आ रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 16, 2024 11:38 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: अस्पताल से जुड़ा हुए एक बेहद शर्मनाक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मरीज के परिजन डॉक्टर को बुरी तरह से पीट रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात ये ही कि, मरीज डॉक्टर को बचाने की कोशिश कर रहा है। इस वीडियो को देखने को बाद यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। इस घटना के वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। इसे देखने के बाद यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘ये हॉस्पिटल है या अखाड़ा’।

मरीज के परिजनों ने डॉक्टर को पीटा

इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर डाला गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “मरीज के परिवार और डॉक्टर के बीच कलेश सीहोर, भावनगर जिले के एक निजी अस्पताल में एक डॉक्टर पर हमला किया गया, क्योंकि उसने एक महिला मरीज के परिजनों से आपातकालीन वार्ड में प्रवेश करने से पहले अपने जूते उतारने को कहा था।”

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला बेड पर लेटी है और उसका इलाज चल रहा है। वहां पर बीमार महिला के परिजन भी खड़े हैं, तभी डॉक्टर आता है और परिजनों को चप्पलों के लिए टोकता है। ये बात परिजनों को अच्छी नहीं लगती है और वह डॉक्टर पर ही टूट पड़ते हैं और बुरी तरह से पीटने लग जाते हैं। इस पर मरीज महिला इस लड़ाई को रोकने की कोशिश कर रही है।

Viral Video को देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

इस Viral Video को 15 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही यूजर्स प्रतिक्रियाएं देते हुए बोल रहे हैं कि, ये तो बेहद शर्मनाक है। इसके साथ ही कुछ लोग मरीज के परिजनों को गलत बता रहे हैं। इस तरह ये वीडियो वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026