---Advertisement---

Viral Video: वो स्त्री है! पत्नी की बकबक से परेशान पति ने जुबान पर ब्रेक लगाने का बनाया प्लान, फिर हुआ कुछ ऐसा देख हर कोई हैरान

Viral Video: पत्नी पीड़ित पति की हालत को देख नहीं रुकेगी हंसी.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 18, 2024 1:45 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी का रिश्ता बहुत खास होता है. यही वजह है कि, सोशल मीडिया पर कई सारे कंटेंट क्रिएटर इस रिश्ते को लेकर वीडियो बनाते रहते हैं.कभी यह प्यार भरी वीडियो होती है तो कभी यह तकरार भारी वीडियो होती है. एक बार फिर से इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है.इस वीडियो में एक पति अपनी पत्नी की बकबक से इतना परेशान हो जाता है कि, वह उसके मुंह पर ब्रेक लगाने की ठान लेता है लेकिन, तभी कुछ ऐसा होता है कि पति को इसकी कीमत चुकानी पड़ जाती है.

पत्नी से पंगा लेना पति को पड़ा महंगा

यह फनी वीडियो है,जिसे हंसाने के लिए बनाया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, आदमी का स्कूटर खराब हो जाता है, जिसको देखकर पत्नी को गुस्सा आ जाता है और वह सुनाना शुरु कर देती है.वह अपने कपड़ों से लेकर काम और तमाम तरह की चीजों पर सुना रही है.पूरे रास्ते वह पति को सुनाती रहती है. जब ये ख़राब स्कूटर को लेकर मैकेनिक के पास पहुंचते है तो मैकेनिक बोलता है क्या हुआ? पति बोलता है ब्रेक लगवाना है पत्नी के मुंह पर… यह बात सुनकर पहले तो मैकेनिक चौंकता है फिर उसकी बीवी को झटका लगता है. उसके बाद महिला पति को स्कूटर पर डालकर उसे ले जाती है. यानी की पत्नी से पंगा लेना पति को भारी पड़ जाता है.

Viral Video देख नहीं रुकेगी हंसी

अब ये मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को Asarpal Singh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. यह फनी वीडियो है जो किसी को भी हंसने पर मजबूर कर सकता है.इस वीडियो को देख यूजर्स की तरफ से प्रतिक्रियाएं आ रही है. यूजर लिखता है.. वो पत्नी है संहार कर सकती है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Namita Thapar

अप्रैल 20, 2026

Kolkata Viral Video

अप्रैल 20, 2026

Deepika Padukone

अप्रैल 20, 2026

Peanut Butter

अप्रैल 20, 2026

Gut Health

अप्रैल 20, 2026

Weight Loss

अप्रैल 19, 2026