Viral Video: वकील-पुलिसवाले के बीच हुई खौफनाक मारपीट, कानूनी रक्षकों की हिंसा देख खौफ में लोग

Viral Video:  सोशल मीडिया पर वकील और पुलिसवाले के बीच भयंकर मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों एक-दूसरे को बेरहमी से पीट रहे हैं। ये घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर की बताई जा रही है।

Viral Video

Picture Credit: X

Viral Video:  उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद हैरान करने वाला  मामला सामने आया है। यहां पर पुलिस वाले और वकील के बीच भयंकर मारपीट की गी है। इसे देखने के बाद हर कोई दंग है। क्योंकि सरेआम बीच सड़क पर कानून के रक्षक ही इसकी  धज्जियां उड़ाते हुए दिख रहे हैं।  कानपुर की कचहरी में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से आला अधिकारियों ने तुरंत एक्शन ले लिया है।

पुलसकर्मी और वकील के बीच हुई भयंकर मारपीट

वकील और पुलिसवालों के बीच हुए विवाद के वीडियो को एक्स पर Abhimanyu Singh नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘कचहरी परिसर क्षेत्र बीच रोड में वकील और पुलिस कर्मी के बीच हुई जबर्दस्त मारपीट।

देखें वीडियो

यह घटना कानपुर के सिविल लाइंस (कचहरी के पास) इलाके की बीते कल 10 जुलाई दोपहर की है, जहाँ एक पुलिसकर्मी और वकील के बीच सड़क पर सरेआम जमकर मारपीट हुई।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, यूपी-112 में तैनात एक सिपाही को प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता और अशोभनीय आचरण (नशे में होने के आरोप) के कारण जॉइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) विपिन टाडा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।वहीं मौके पर मौजूद दूसरा सिपाही पहले से लाइन हाजिर चल रहा था।’  वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, वकील और पुलिसकर्मी  बुरी तरह से एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं और मारपीट करते हुए दिख रहे हैं।

Viral Video पर कानपुर पुलिस ने लिया एक्शन

कानून के रखवालों की नीच हरकत पर POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR
ने तुरंत एक्शन लिया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए पुलिसकर्मी का वीडियो जारी करते हुए एक्स पर लिखा, ‘सोशल मीडिया पर एक वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें वर्दीधारी दो आरक्षी एक व्यक्ति के साथ विवाद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

देखें वीडियो

प्राथमिक जांच में ज्ञात हुआ है कि वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों आरक्षियों में से एक आरक्षी काफी समय से निलंबित एवं गैरहाजिर चल रहा है। वहीं दूसरे आरक्षी को प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता एवं अशोभनीय आचरण के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।प्रकरण की विस्तृत जांच अपर पुलिस उपायुक्त, लाइन्स को सौंपी गई है। जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। बाइट- सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स श्री आनन्द कुमार ओझा’

Exit mobile version