---Advertisement---

Viral Video: गजब! कभी आइसक्रीम में कटी उंगली तो, कभी चॉकलेट सिरप में चूहा और अब चिप्स में मेंढक, ये क्या चल रहा है?

Viral Video: कभी आइसक्रीम में कटी उंगली का तो कभी चॉकलेट सिरप में चूहे का मामला सामने आता है अब तो हद ही हो गई और चिप्स में मेंढक निकल आया। चलिए जानते हैं माजरा क्या है।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 20, 2024 12:40 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज कल सोशल मीडिया पर ऐसी-ऐसी वीडियोज वायरल (Viral Video) हो रही हैं जिसे देख अच्छे-अच्छे इंसान को उलटी आ जाए। कभी आइसक्रीम में कटी हुई उंगली का वीडियो वायरल होता है तो, कभी चॉकलेट सिरप में मरा हुआ चूहा निकलने का। यहीं अब तो हद ही हो गई क्योंकि, अब सील्ड चिप्स के पैकेट में से एक मेंढक ही निकल आया है। इन सभी वायरल होती वीडियो और मामलों को देख यह साफ होता है की इन दिनों कोई भी बाहर की चीज खाने लायक है ही नहीं। चलिए अब तीनों वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

चिप्स के पैकेट से मेंढक निकलने का Viral Video

हाल में सोशल मीडिया पर Ƭɴ Thiru ࿐திருலோகசந்தர் नामक एक्स अकाउंट द्वारा एक विडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक व्यक्ति चिप्स का पैकेट खोलता है और जब उसमें देखता है तो उसे चिप्स के साथ-साथ एक मरा हुआ मेंढक दिखता है। जैसे ही यह वीडियो लोगों के सामने आया वह सभी भड़क उठे और अपना गुस्सा जाहिर करते दिखे। इसी बीच एक यूजर ने तो यह तक कह डाला “फ़ूड डिपार्टमेंट को इस मामले में जांच करनी चाहिए और इन मामलों को सीरियस लेना चाहिए।”

चॉकलेट सिरप में से निकला मारा हुआ चूहा

इसी तरह का मामला पहले भी हो चुका है। बता दें में pramisridhar नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो सामने आया था जिसमें एक महिला ने हर्शीज़ चॉकलेट सिरप मंगाया और जब ग्लास में उसे निकाला तो उस सिरप में से मारा हुआ चूहा निकला। आप सोचें जब यह पढ़ने में इतना घिनोना है तो उन महिलाओं पर क्या बीती होगी।

आइसक्रीम से निकली कटी हुई उंगली

इसी तरह Sachin Gupta नामक एक्स अकाउंट द्वारा वीडियो शेयर कर यह बताया गया कि, जब उस व्यक्ति ने बाहर से आइसक्रीम ऑर्डर की तो उसमें से इंसान की कटी हुई उंगली निकली थी। यह मामला भी बाकी दोनों मामलों की तरह काफी ज्यादा डरावना है जिसे देखते ही लोगों की रूह तक कांप उठी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

High Cholesterol

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026

Kidney Health

अक्टूबर 14, 2026

Viral Video

अक्टूबर 13, 2026