---Advertisement---

Viral Video: गली में ब्लैक स्कॉर्पियो से टशन झाड़ना युवक को पड़ा महंगा, लोगों ने पीट-पीटकर बनाया भूत, गाड़ी का ऐसे किया कबाड़

Viral Video: गली में तेज स्पीड से कार चलाना युवक को पड़ा भारी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 8, 2024 4:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पतली गली में कभी-कभी स्टंट दिखाना इतना भारी पड़ जाता है कि, लोग दोबारा इस तरह की हरकत करते हुए सौ बार सोचते हैं। आज के Viral Video में आपको कुछ ऐसा ही दिखने वाला है। दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें एक कार चालक बहुत ही रफ्तार से गली में कार को दौड़ा रहा है, लेकिन तभी वो एक्सीडेंट कर देता है। जिसके बाद लोग मिलकर पहले तो गाड़ी को तोड़ते हैं, उसके बाद कार चालक को जमकर पीटते हैं।

पतली गली में ब्लैक स्कॉर्पियो का भयंकर स्टंट

इस हैरतअंगजे Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “बाइक से टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की और चालक की बेरहमी से पिटाई की रुड़की, हरिद्वार।” इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, ब्लैक स्कॉर्पियो को बहुत ही स्पीड से एक चालक गली में दौड़ा रहा है। इस सिंगल रोड वाली गली में पहले तो एक बाइक सवार इससे बाल-बाल बजता है लेकिन, उसके बाद सामने से आ रहे दो बाइक सवार युवकों का ये बहुत खतरनाक तरीके से एक्सीडेंट कर देती है। इस एक्सीडेंट को देख वहां पर भीड़ जुट जाती है। ये भीड़ इस ब्लैक स्कॉर्पियो को डंडों से तोड़-तोड़कर कबाड़ में तब्दील कर देती है। इसके साथ ही कार चालक को बहुत ही बुरी तरह से पीट देते हैं। इस घटना का वीडियो काफी दिल को दहला देने वाला है।

Viral Video देख क्या बोले लोग?

इस Viral Video एक्स पर 8 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं।एक यूजर लिखता है कि, “गाड़ी का नुकसान काफी हो गया लेकिन, कार चालक को पतली गली में ये स्टंट नहीं करना चाहिए था”। इसके साथ ही कुछ लोग गाड़ी की स्पीड को देख हैरान हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026