Viral Video: मां और बेटे का रिश्ता काफी खास होता है जहां वे दो दिल एक धड़कन होते हैं। दोनों के इस अद्भुत रिश्ते की बुनियाद प्यार ममता होता है लेकिन इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां एक सिंगल मां अपने बेटे के साथ डांस करते हुए नजर आती है। इस वीडियो को देखकर लोग इस पर सवाल उठाने में पीछे नहीं रहे। हालांकि लोगों की अपनी अपनी राय है लेकिन इस वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग प्रतिक्रिया देने में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं क्यों हो रहा है विवाद।
मां और बेटे के इस वीडियो को क्यों बताया जा रहा आपत्तिजनक
A video of a single mother dancing with her son is going viral, with some people claiming the interaction is inappropriate.
Many argue that after a breakup, some single mothers can become overly attached to their sons and begin treating them more like emotional partners than… pic.twitter.com/qN5XY2dFR6
— Admire Makusha (@fallrise__) June 1, 2026
वायरल वीडियो को @fallrise__ x चैनल से शेयर किया गया है और इसके साथ ही कुछ ऐसा कहा गया जो आपको चकित कर सकता है। कथित तौर पर यह मां और बेटे की जोड़ी बताई जा रही है वीडियो के साथ कैप्शन में कहा गया कि “एक सिंगल मां का अपने बेटे के साथ डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह गलत है। कई लोगों का कहना है कि ब्रेकअप के बाद कुछ सिंगल मां अपने बेटों से बहुत ज्यादा जुड़ जाती है और उन्हें बच्चों से ज्यादा इमोशनल पार्टनर की तरह ट्रीट करने लगती है।
Viral Video को देखकर लोग किस तरह कर रहे रिएक्ट
वहीं वायरल वीडियो को देखकर कुछ लोगों का कहना है कि यह बेटे के साथ बिना कोई नुकसान वाली बॉन्डिंग से ज्यादा कुछ नहीं है। कुछ लोग तो महिला की जांच की मांग कर रहे हैं जबकि दूसरों को लगता है कि यह पूरी तरह से बढ़ा चढ़ा कर बताया गया है। जहां मां और बेटे एक साथ डांस कर रहे हैं और उनकी बॉन्डिंग को दिखाने के लिए यह काफी है। वहीं एक यूजर ने कहा वह सिर्फ अपने बेटे के साथ डांस प्रेक्टिस कर रही है। एक ने कहा यहां कुछ भी गलत नहीं है। एक यूजर ने लिखा मैं अपनी मां को ऐसे कभी नहीं छूता हूं।
वहीं इस वीडियो को 1.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।






