---Advertisement---

Viral Video: पिता की मौत के बाद कसाई बना बेटा, शव के साथ की ऐसी घिनौनी हरकत देख कोई दे रहा है बददुआ!

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कलयुगी बेटे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो मृत पड़े पिता के साथ कुछ ऐसी हरकत करता है, जिसे देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ता है।  ये घटना उत्तर प्रदेश के लखनऊ की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 14, 2026 4:56 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं आए दिन सामने आती रहती है। लेकिन यकीन मानिए ये मामला सबसे घिनौना है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक कलयुगी  बेटे ने बूढ़े पिता के मरने के बाद उसकी बॉडी के साथ ऐसी हरकत की है, जिसे देखने के बाद हर किसी के दिल से ऐसी औलाद के लिए बददुआ निकल रही है।  दरअसल, पिता के मरने के बाद बेटा खाली पेज पर डेड बॉडी से अंगूठा के निशान लेता दिखा है। वो ये सबकुछ प्रोपर्टी के लिए कर रहा था। इस बेटे पर आरोप है कि, उसने जीते जी पिता की कभी सेवा तक नहीं की है। ये घटना  उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र की है।

पिता के शव के साथ बेटे ने की नीच हरकत

आरोपी बेटा रहीमाबाद मे खड़ौहा गांव का रहने वाला है। उसका नाम महेंद्र है। वहीं, मृत पड़े 75 साल के पिता का नाम छत्रपाल है। मृतक और उसकी बीवी साल 2023 से ही बेटे और बहू से अलग होकर बेटियों के साथ रह रहे थे। बताया जाता है कि, बेटा महेंद्र अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ मिलकर बूढ़े माता-पिता के साथ बहुत बुरा बर्ताव करता था और मरने के बाद भी वो अपनी हरकत से बाज नहीं आया है।

देखें वीडियो

इसी घटना के वायरल वीडियो को Anurag Chaddha नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘लखनऊ के रहीमाबाद में एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहाँ 75 वर्षीय छत्रपाल की मृत्यु के बाद उनके इकलौते बेटे महेंद्र ने सादे कागज़ों पर शव का अंगूठा लगवा लिया।जांच के अनुसार जीते-जी प्रताड़ित किए जाने के बाद पिता ने बेटे को संपत्ति से बेदखल कर ज़मीन अपनी बेटियों के नाम कर दी थी। 9 जुलाई को पिता की मौत के बाद संपत्ति हड़पने के लिए बेटे ने चचेरे भाई के साथ मिलकर यह हरकत की। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रहीमाबाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।’

Viral Video का पूरा मामला

खबरों की मानें तो मृतक छत्रपाल का इलाज उसकी बेटी सुमन करा रही थी। अचानक से 7 जुलाई 2026  जब छत्रपाल की हालत बिगड़ी तो उसने भाई को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद महेन्द्र जबरदस्ती पिता का इलाज कराने के लिए उन्हें गावं ले आया और 9 जुलाई को आदमी की मौत हो गई। बताया जाता है कि, मृतक ने अपनी सारी प्रोपर्टी तीनों बेटियों के नाम कर दी थी और बेटे को आधिकारिक रुप से बेदखल कर दिया था। इसी प्रोपर्टी को अपने नाम लिखवाने के लिए उसने चचेरे भाई के साथ मिलकर खाली पेज पर पिता के अंगूठों के निशान लिए हैं। बेटे की इस करतूत को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और बाद में ये वायरल हो गया है। इस पर रहीमाबाद के थाना प्रभारी ने बयान दिया है कि, तहरीर मिलने पर आरोपी के लिखाफ एक्शन लिया जाएगा। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 9, 2026

Vitamin B12

सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar

सितम्बर 9, 2026

Viral Video

सितम्बर 8, 2026

Viral Video

सितम्बर 8, 2026

Nikki Tamboli

सितम्बर 8, 2026