---Advertisement---

Viral Video: निशब्द! महिला को डंडों से पीटते रहे वकील और मर्दों का झुंड बनाता रहा वीडियो, यूजर बोला ‘थू है ऐसे लोगों पर’

Viral Video: सोशल मीडिया पर वकील मिलकर एक महिला को पीट रहे हैं. ये वीडियो काफी शर्मसार कर देने वाला है. इसे देखकर लोग सवाल उठाने लगे हैं.

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अक्टूबर 31, 2024 12:07 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं जिन्हें, देखकर अफसोस के अलावा कुछ नहीं होता है. लोग कमेंट करके आवाज उठाते हैं गुस्सा भी दिखाते हैं लेकिन, जब ऐसा मौका आता है तो अधिकतर वीडियो बनाकर ही संतुष्ट होना बेहतर समझते हैं. आज के Viral Video में भी आपको कुछ ऐसा ही दिखने वाला है. दरअसल, इंटरनेट पर एक Viral Video काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें कानून के रक्षक यानी कि वकील मिलकर एक महिला को बुरी तरीके से डंडों से पीट रहे हैं. हैरानी की बात तो यह है कि, वहां पर मौजूद जितने भी लोग हैं उसे कोई नहीं बचा रहा बल्कि वीडियो बनाकर इसे अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं. दिनदहाड़े महिला के साथ होती इस बदतमीजी को जिस तरह से यह लोग देख रहे हैं उसे देखकर एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि “थू है ऐसे लोगों पर”.

वकीलों ने महिला को बुरी तरह से पीटा

दरअसल, यह वीडियो बिहार का है.इस वीडियो को FirstBiharJharkhand नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया. इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है, “कटिहार का DCLR का कार्यालय में महिला की बर्बर पिटाई: दो वकीलों ने मिलकर महिला को बुरी तरह से पीटा, काले कोट वालों ने महिला पर बरसाए नॉनस्टॉप डंडे, पिटाई का वीडियो आया सामने.”

Viral Video देख लोगों का फूटा गुस्सा

वीडियो पर अब तक एक लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. इसके साथ ही कई सारे लोगें के कमेंट आ चुके हैं. एक यूजर लिखता है कि, “सच मे भारत का संविधान वकीलों के लिए स्वर्ग है। एक महिला को DCLR के दफ्तर में डंडों से पीट रहा है एक वकील ! जो कानून का रक्षक है ! बिहार में जंगलराज नही महाजंगलराज चल रहा है। गाजीपुर उत्तरप्रदेश में वकीलों ने जज को ही कूट दिया। वकीलों के जलवे हैं !” वहीं एक यूजर लिखता, ” बिहार में कानून नाम का कोई चीज नहीं रह गया है। नीतीश कुमार और उनके अधिकारी के मनमानी के वजह से बिहार में लोग बेखौफ हो गए हैं उनमें प्रशासन का जरा सा भी खौफ नहीं है जिसको मन करता है वह किसी को भी पीट देता है, हत्या कर देता है,बलात्कार कर देता है चोरी कर लेता है।” इसके साथ ही एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, “कितने शर्म कि बात है कि लोग वहाँ मुर्कदर्शक बनके देख रहें है। “

वीडियो देख यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026