---Advertisement---

Viral Video: स्पाइडर मैन! सीधी खड़ी दीवार पर सरपट चढ़ गई बकरी, टैलेंट देख घूम गया यूजर्स का माथा

Viral Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बकरी के कारनामे को देखने के बाद शायद आप हैरान रह जाए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो में बकरी के टैलेंट की तारीफ करते हुए आप नहीं थक सकेंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 8, 2024 6:41 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सीधी खड़ी दीवार पर कौन चढ़ सकता है वह भी झटपट झटपट। यह कोई स्पाइडर-मैन का ही तो कारनामा होगा लेकिन जरा संभालिए क्योंकि एक बकरी को देखने के बाद शायद आपकी बोलती बंद हो जाए क्योंकि वह सीधी खड़ी दीवार पर कुछ इस तरह से चढ़ती है जो देखने के बाद शायद आपके भी होश उड़ जाए।यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और निश्चित तौर पर इसे देखने के बाद शायद आपकी भी निगाहे चौंधिया जाए। इस Viral Video को देखकर बकरी की तारीफ करनी तो बनती है। आइए देखते हैं कैसे स्पाइडर-मैन बनी बकरी चर्चा में है।

Animal Viral Video में दिखा बकरी का कारनामा

जहां तक इस Viral Video की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक बकरी सीधी दीवार पर चढ़ रही है और इस दौरान उसे किसी चीज की खबर नहीं है। वह लड़खड़ाती है लेकिन वह अपनी हिम्मत नहीं हारती है और सीधी दीवार पर चलती रहती है। उसे इस बात की कोई परवाह नहीं है कि इस दीवार से वह नीचे भी गिर सकती है। वीडियो में आप देखेंगे कि वह दीवार पर उगे हुए पौधे को खाती है और बेफिक्र होकर चली जा रही है। बकरी का यह बेखौफ और निडर अंदाज देख शायद आप भी तारीफ करने पर मजबूर हो जाए।

Goat Viral Video को देख लोग करने लगे तारीफ

wildlife_nature_jp इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस Viral Video के साथ कैप्शन में लिखा गया, “यह बकरी कितनी प्रतिभाशाली है कितनी आसानी से स्पाइडर-मैन की तरह दीवार पर चल रही है।” वीडियो को 1500 से ज्यादा लाइक्स मिले हैं और 54000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इस वीडियो को देख लोग भी अपनी हैरानगी जताते हुए दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने लिखा है स्पाइडर गोट तो एक ने कहा यूनिक स्किल। एक ने लिखा टैलेंट तो बाकी यूजर्स भी ताली बजाने पर मजबूर हो गए। बकरी स्पेशल टैलेंट की वजह से चर्चा में आ गई और यह वीडियो फिलहाल सुर्खियों में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026