---Advertisement---

Viral Video: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति Prabowo Subianto और Droupadi Murmu के सामने मंत्रीमंडल पर दिखा SRK का खुमार! क्या आपने सुना ‘कुछ-कुछ होता है’ का ये वर्जन

Viral Video: इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो और द्रौपदी मुर्मू के मौजूदगी में इंडोनेशिया के प्रतिनिधिमंडल ने शाहरुख खान के कुछ कुछ होता है गाने पर बांधा समा। आइए देखते हैं वायरल वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 26, 2025 4:42 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति Droupadi Murmu की मौजूदगी भी दिखी। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में राष्ट्रपति भवन में Shah Rukh Khan के कुछ-कुछ होता है का खुमार देखा गया। Viral Video को लोग काफी एंजॉय कर रहे हैं जिसमें ‘कुछ कुछ होता है’ का इंडोनेशियन वर्जन सुना जा सकता है। इस वायरल वीडियो को ANI की तरफ से शेयर किया गया है जिसे अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

Viral Video में इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल का दिखा Shah Rukh Khan के Kuch-kuch hota hai गाने को लेकर क्रेज

वायरल वीडियो दिल्ली के बैंकट का बताया जा रहा है जहां राष्ट्रपति Prabowo Subianto के सम्मान में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में कुछ कुछ होता है सॉन्ग को गाते हुए इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल नजर आ रहे हैं। बता दे कि प्रतिनिधिमंडल में Indonesia के वरिष्ठ मंत्री भी शामिल थे जो इस फंक्शन में समा बांधते हुए दिखे। इस दौरान काजोल, शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के टाइटल सॉन्ग को गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं। Viral Video को देखने के बाद लोगों का दिल दिल बाग-बाग हो उठा है।

Viral Video में दिखा प्रतिनिधिमंडल का Kuch-kuch hota hai क्रेज अलग लेवल पर

वायरल वीडियो में आप देखेंगे कि ‘कुछ-कुछ होता है’ को लेकर प्रतिनिधिमंडल का क्रेज अलग लेवल पर है और वह इस गाने को गाते हुए जिस तरह उत्सुक दिखाई दे रहे हैं वह किसी को भी हैरान कर देने के लिए काफी है। इस दौरान वहां मौजूद सभी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य इसे एंजॉय करते हुए नजर आते हैं। Video निश्चित तौर पर बॉलीवुड फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है क्योंकि यहां इंडिया और Indonesia के बीच एक आपसी सामंजस्य की झलक दिखाई दे रही है जहां इंडोनेशियाई लोगों के बीच शाहरुख खान और बॉलीवुड गानों को लेकर खुमार भी दिखाई दे सकता है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 30, 2026

Rain Alert 31 October 2026

अक्टूबर 30, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 30, 2026

Eetha Trailer

अक्टूबर 30, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 30, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 30, 2026