---Advertisement---

Viral Video: बस भी करो! मैडम ने मासूम स्टूडेंट को कहा सीरियस हो जाओ, फिर मिला ऐसा ब्रह्मांड ज्ञान कि पकड़ लिया सिर

Viral Video: मैडम के सवाल का बच्चे ने दिया इस तरह जवाब जिसे सुनकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 9, 2024 6:52 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: कहते हैं बच्चे की मासूमियत किसी का भी दिल जीत लेता है। हालांकि कुछ बच्चे की मासूमियत कभी-कभी बड़े-बड़ों पर भारी पड़ जाता है चाहे वह पेरेंट्स हो या फिर टीचर। सोशल मीडिया पर एक वीडियो फिलहाल खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चे से पढ़ाई को लेकर सवाल करना एक मैडम के लिए उल्टा पड़ा। स्टूडेंट ने कुछ ऐसा जवाब दिया कि सर पकड़ने पर मजबूर हो गई टीचर। आइए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास जिसे देखने के बाद हंसी नहीं कंट्रोल कर पाएंगे आप।

बच्चे का मजेदार जवाब

दरअसल इस वीडियो में मैडम स्टूडेंट से यह पूछती है कि “आप सीरियस नहीं हो पढ़ाई को लेकर।” इस पर बच्चा जो जवाब देता है वह वाकई काफी इंटरेस्टिंग है और वह मैडम को ब्रह्मांड ज्ञान दिलाने लगता है।

स्टूडेंट ने कहा, “इस पृथ्वी को बने हुए लगभग साढे चार सौ करोड़ साल हो गए हो चुके हैं। मनुष्य का जो जीवन है उस जीवन की उत्पत्ति को 370 करोड़ साल हो चुके हैं। इस यूनिवर्स को लेकर हम इतने खुश होते हैं ऐसे ऐसे पता नहीं कितने यूनिवर्स हैं। एक यूनिवर्स में कितनी गैलेक्सी है पता नहीं। एक गैलेक्सी में कितने स्टार्स हैं पता नहीं उसमें से एक गैलेक्सी में से एक ग्रह पृथ्वी के 200 देश में से एक देश भारत के एक ट्रिलियन स्पीशीज में से होमो सेपियंस के 140 करोड़ में से एक मैं हूं मैं खुद को कितना सीरियस लूं मतलब मेरे होने से क्या हो जाएगा।”

सुनकर मैडम के उड़ गए होश

इस जवाब को सुनने के बाद वहां बैठी मैडम का सिर चक्कर खाने लगता है और वह उसे अवाक होकर देखने लगती है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं और इसे देखने के बाद हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ” जवाब मांगता है भारत।” Ritika Teneja फेसबुक वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बच्चे का मजेदार जवाब सुनकर आप भी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026