---Advertisement---

Viral Video: घर -घर की कहानी ! कामचोर पत्नी से परेशान तलाक लेने पहुंचा पति, वकील की हालत देख निकलने लगे आंसू!

Viral Video: पति और पत्नी के फनी वीडियो को देख घंटों नहीं रुकेगी हंसी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 26, 2024 6:26 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी के लड़ाई और झगड़े घर-घर की कहानी हैं, लेकिन कभी-कभी ये ही झगड़े ऐसा रुप ले लेते हैं। जिसकी वजह से लोगों को तलाक तक लेना पड़ता है। इस लड़ाई-झगड़े से जुड़ा हुआ एक बेहद फनी वीडियो एक कंटेन्ट क्रिएटर के द्वारा बनाया गया है। ये वीडियो इतना ज्यादा मजेदार है कि, आपकी हंसी नहीं रुकेगी। इसके साथ ही कामचोर बीवियों से परेशान पति इस मामले से खुद को कनेक्ट कर सकेंगे। शायद उन्हें ये सोच कर राहत मिले कि, हर पति घर का काम करता है। ये वीडियो काफी फनी है।

कामचोर पत्नी से दुखी हुआ पति वकील के पास पहुंचा

इस वीडियो को anaskhan6743 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो की शुरुआत में एक लड़की दिखती है जो कि, अपने घर पर बात कर रही है और पति की बुराई करते हुए बोल रही है कि, पति से आज फिर लड़ाई हो गई वह खाना नहीं बना रहा था, अब वह तलाक लेने के लिए वकील के पास गया है। लड़की ये बात कर ही रही होती है, तभी सामने से लड़का मुंह लटकाए हुए आता है। पति की हालत को देखकर पत्नी पूछती है कि, क्या हुआ? इस पर वह जवाब देता है कि, वकील की पत्नी ने कहा कि, अभी वकील साहब कपड़े धो रहे हैं है एक घंटे के बाद आना। पति के मुंह से ये बात सुनकर लड़की जोर से हंसने लग जाती है। वहीं, बेचारा लड़का मुंह लटका कर बैठ जाता है।

Viral Video देख आ जाएगा मजा

ये वीडियो 5 दिन पहले ही इस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इस पर अब तक 83 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे इंटरनेट यूजर्स के फनी कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, अब हो गया तलाक। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, ये बढ़िया था गुरु। इ इस वीडियो पर यूजर्स के काफी अच्छे कमेंट आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mainpuri Viral Video

सितम्बर 16, 2026

Viral Video

सितम्बर 16, 2026

Viral Video

सितम्बर 16, 2026

Lucknow Viral Video

सितम्बर 16, 2026

Vitamin E

सितम्बर 16, 2026

Health Tips

सितम्बर 16, 2026