---Advertisement---

Viral Video: अजीबोगरीब पैतरा! ग्राहकों को लुभाने के लिए ये क्या करती नजर आई लड़की, देख लोग बोले- ‘मॉडलिंग नेक्स्ट लेवल’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो दुबई के एक मॉल का बताया जा रहा है जिसमें मैनिक्विन के बदले एक महिला कुछ ऐसा करती नजर आई जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 31, 2024 6:43 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जो दिखेगा वह बिकेगा…यह या कहावत तो आपने सुनी होगी। यही वजह है कि दुकानों में ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदार दुकान के बाहर मैनिक्विन लगाते हैं ताकि राह चलते लोगों की नजरें मैनिक्विन पर पड़ी ड्रेस पर अटक जाए। वे दुकान पर आने के लिए मजबूर हो जाए लेकिन दुबई के दुकान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां मैनिक्विन की जगह एक महिला को खड़ा कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो देख लोग दंग हैं। आइए देखते हैं क्या है इसमें।

मॉडल मैनिक्विन ने बटोर ली लाइमलाइट

वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक महिला मॉल में मैनिक्विन की जगह पर खड़ी नजर आ रही है। इस दौरान वह मुस्कुराती है और राह चलते लोगों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है। दरअसल यह महिला उस कथित मॉल के लिए मैनिक्विन बनी हुई है। इस वीडियो के साथ इस बात की जानकारी दी गई है कि यह महिला एक मॉडल है जो मैनिक्विन बनकर दुबई के इस कपड़े के ब्रांड को प्रमोट करती हैं।

ड्रेस को खास तरीके से कर रही फ्लॉन्ट

यह भी बताया गया है कि इस मॉडल के दुकान में आ जाने के बाद हलचल मच गई है और खरीदारों की भीड़ भी लग रही है। यह मॉडल राह चलते राहगीरों को अपनी और खींचने में कामयाब रही। वीडियो में आप देखेंगे कि मॉडल प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस को पोनीटेल हेयर स्टाइल और गोल्डन हाई हील से कंप्लीट करती हुई नजर आ रही है और वह एक से बढ़कर एक पोज देकर अपनी ड्रेस फ्लॉन्ट कर रही हैं।

लोग दे रहे अपनी प्रतिक्रिया

socialheaven.in इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा मॉडलिंग नेक्स्ट लेवल तो दूसरे ने कहा वाह क्या नजारा है यहां जाना तो बनता है और यूजर्स भी अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026