---Advertisement---

Viral Video:  स्टंटबाज छपरी ब्यॉफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की जान मौत के मुंह में डाली, देखें कैसे बाइक की मस्ती सदमे में बदली?

Viral Video:  सोशल मीडिया पर एक स्टंबाज लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वो बाइक पर लड़की के साथ स्टंट कर रहा था. इसके बाद युवती का जो हाल होता है, उसे देख हर कोई दंग रह जाता है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 12, 2026 2:27 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  स्टंटबाजी करना कभी-कभी जान को मुसीबत में डाल देता है. इस तरह की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखने के बाद हर कोई दंग है. दरअसल, इसमें एक छपरी लड़का लड़की के साथ स्टंट कर रहा है. लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है लड़की बिजी सड़क पर गाड़ियों के बीच गिर जाती है. इस दौरान युवक देखता रह जाता है. ये घटना सोच में डाल देने वाली है.

स्टंटबाज लड़के ने गर्लफ्रेंड की जान जोखिम में डाली

ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है. लेकिन इसे Saket Sharma नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन में सवाल उठाते हुए लिखा है कि, ‘गर्लफ्रेंड हो तो बाइक की स्पीड बढ़ ही जाती है .बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड अपनी धुन में जा रहे थे फिर बाइक की स्पीड बढ़ जाती है भीड़ वाली सड़क पर। लड़का स्टंट से इंप्रेस करना चाहता था पर सामने से एक गाड़ी की ठोकर लगी और लड़की गिर गई.’

वीडियो में देखा जा सकता है कि, बाइक पर बहुत ही स्पीड से दौड़ रहा है, लेकिन तभी सामने आ रही मोटर साइकिल से वो टकरा जाता है और प्रेमिका जमीन पर घसीटती हुए बुरी तरह से गिरती है. अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.गनीमत ये रही कि, लड़की के साथ कोई हादसा नहीं हुआ.

Viral Video देख यूजर्स भड़के

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 11 अप्रैल को अपलोड किया गया है. इस पर 67000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, तमाम सारे लोगोंकी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. एक यूजर लिखता है, ‘मेरे हिसाब से अब ये लड़की कभी इसके पीछे नहीं बैठेगी’. दूसरा लिखता है, ‘इम्प्रेस करने के चक्कर में बड़ा हादसा हो गया .स्टंट और स्पीड सड़क पर नहीं, ट्रैक पर ही ठीक है.एक छोटी गलती ज़िंदगी भर का पछतावा बन सकती है सेफ्टी हमेशा स्टाइल से ज्यादा जरूरी होती है’. तीसरा लिखता है, ‘सच्चा प्यार या केयर स्टंट दिखाने में नहीं, बल्कि सामने वाले को सुरक्षित घर पहुँचाने में है’. जो लड़की आपके साथ बाइक पर बैठी है, उसने आप पर भरोसा किया है उस भरोसे को रफ़्तार की भेंट चढ़ाना बहादुरी नहीं, बेवकूफी है.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heart Health

मई 29, 2026

Brain Health

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral Video

मई 29, 2026

Viral News

मई 29, 2026