---Advertisement---

Viral Video: मंदिर के सेवादारों को Swiggy ने खिला दिया अंडा रोल, धर्म भ्रष्ट होने पर हुआ बवाल

Viral Video: मंदिर के सेवादारों ने स्विगी से वेज रोल ऑर्डर करने पर मिला एग रोल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 3, 2024 4:59 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ऑन लाइन फूड डिलीवरी करने वाली swiggy कंपनी खबरों में आ गई है। दरअसल, मरेठ में मंदिर के सेवादारों ने स्विगी से वेज रोल ऑर्डर किया था। इसके बाद उन्हें एग यानी की अंडा रोल मिला। जब इन लोगों को इसकी जानकारी हुई थी तब, उन्होंने उस होटल पर जाकर हंगामा किया जहां से उन्हें रोल भेजा गया था। इन सेवादारों ने धर्म भ्रष्ट करने का आरोप लगाया है।

स्विगी से ऑर्डर किया वेज रोल और आ गया एग रोल

इस घटना के Viral Video को Sachin Gupta नाम के यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। ये घटना 2 अक्टूबर की शाम की बताई जा रही है। वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “उत्तर प्रदेश : मेरठ में औघड़नाथ मंदिर के सेवादार एग रोल खा गए। उन्होंने Swiggy से वेज रोल मंगवाया था। उसकी जगह एग रोल आ गया। सेवादार बोले– “मैंने अपने जीवन में कभी अंडा नहीं खाया। मेरा धर्म भ्रष्ट हो गया”

इस घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, युवक होटल पर पहुंचा हुआ है और बता रहा है कि, उसका धर्म भ्रष्ट किया गया है। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी और मौके पर पुलिस पहुंच गई। बेहरहाल मामले की जांच चल रही है। इस वीडियो को स्विगी को भी टैग किया गया है, जिसका फिलहाल कोई जवाब कंपनी ने नहीं दिया है।

Viral Video देख क्या बोल रहे लोग?

इस Viral Video को 3 अक्टूबर को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 53 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, “गलत हुआ भाई के संग मगर अगर आप सही मायने में धार्मिक है तो ऐसी जगह खाने से परहेज करना चाहिए जहां पर नॉनवेज भी बिकता हो क्योंकि, बर्तन तवा तेल एक ही इस्तेमाल होता है।” वहीं, कुछ लोग बाहर से खाना खाने वालों को परहेज करने के लिए कह रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026