Viral Video: शिक्षा के मंदिर में एक टीचर के द्वारा क्रूर काम किया गया है। स्कूल के अंदर एक टीचर ने नशे में स्कूल में तोड़फोड़ की और बच्चे को पीटा है। इसके साथ ही एक बच्चे को पंखे पर भी लटका दिया है। इस मामले का खुलासा जब हुआ तो स्थानीय लोगों ने उसका विरोध किया। इस पर शर्म करने की बजाय युवक बेशर्मी से जवाब देता हुआ दिख रहा है। ये घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की बताई जा रही है।मामले का संज्ञान लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बुलंदशहर में शिक्षक ने बच्चे को स्कूल के पंखें पर टांगा
बुलंदशहर के स्कूल में बच्चे को पंखें में लटकाने वाले टीचर के वायरल वीडियो को एक्स पर Payall Singhh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘बुलंदशहर महुआखेड़ा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का वीडियो वायरल।स्थानीय युवक ने शिक्षक पर नशे में स्कूल आने और बच्चे को पंखे से लटकाने का आरोप लगाया। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग उठी।’ये घटना अनूपशहर क्षेत्र के गांव महुआखेड़ा स्थित संविलियन विद्यालय में घटि है।
देखें वीडियो
#बुलंदशहर
महुआखेड़ा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का वीडियो वायरल।
स्थानीय युवक ने शिक्षक पर नशे में स्कूल आने और बच्चे को पंखे से लटकाने का आरोप लगाया।
वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग उठी।
#Bulandshahr #ViralVideo #UttarPradesh https://t.co/fSJppcHZWy
— Payall Singhh (@PayallSingh13) October 6, 2026
शिक्षक ने नशे में पहले तो तोड़-फोड़ की है। इसके बाद छठी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र को पंखें पर लटका दिया। इसके साथ ही पिटाई भी की है। जब टीचर का विरोध स्थानीय लोगों ने किया तो वो फरार हो गया। आरोपी टीचर का नाम कपिल देव है। वायरल वीडियो में वो पहले तो मना करता है। इसके बाद वो बहाना बनाता है कि, वो तो मेडिकल देने आया था।
Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन
आरोपी शिक्षक कपिल देव के वायरल वीडियो की गंभीरता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल त्यागी ने सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही आश्वनसान दिया है कि, टीचर के खिलाफ कड़े से कड़ा एक्शन लिया जाएगा। वहीं, Bulandshahr Police ने भी मामले की कार्रवाही की जानकारी देते हुए बताया है कि, ‘उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नरसैना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।’
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
