Viral Video: ई-रिक्शा चालक को पैसे देने से मना करती महिला पुलिसकर्मी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान गरीब आदमी 10 रुपए के लिए पहले तो मिन्नते करता है। लेकिन जब पुलिसवाली नहीं मानती है तो वो वीडियो बनाने लग जाता है। महिला पैसों के लिए थाने आने की बात कह रही है। इस पर रिक्शा चालक भड़क जाता है। अब दोनों के बीच हुई बहस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसे जो भी देख रहा वो दंग है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आला अधिकारियों ने जांच बैठा दी है।
10 रुपए के लिए ई-रिक्शा चालक से भिड़ी महिला पुलिसकर्मी
10 रुपए के लिए ई-रिक्शा चालक के साथ लड़की महिला पुलिसकर्मी के वायरल वीडियो को Adv Deepak Babu नाम के यूजर ने एक्स पर अपलोड किया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि पर पलीता लगाती कानपुर महिला पुलिसकर्मी! कानपुर के हलीम चौक से चमनगंज थाने तक दो महिला कांस्टेबलों ने ई-रिक्शा में सफर किया और किराया 20 तय होने के बावजूद केवल 10 दिए और पूरा किराया मांगने पर थाने की धमकी दी है। क्या वर्दी पहनने वालों के लिए नियम और कानून अलग हैं?’
उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि पर पलीता लगाती कानपुर महिला पुलिसकर्मी!
कानपुर के हलीम चौक से चमनगंज थाने तक दो महिला कांस्टेबलों ने ई-रिक्शा में सफर किया और किराया ₹20 तय होने के बावजूद केवल ₹10 दिए और पूरा किराया मांगने पर थाने की धमकी दी है।
क्या वर्दी पहनने वालों के लिए नियम और कानून अलग हैं?
#UPPolice #Justice— Adv Deepak Babu (@dbabuadvocate) October 5, 2026
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, महिला पुलिसकर्मी पैसे देने से मना कर रही है और थाने में आने को बोल रही है। दोनों के बीच काफी तीखी बहस हो रही है।
Viral Video पर पुलिस ने लिया एक्शन
कानपुर से आए इस वायरल वीडियो पर पुलिस ने एक्शन ले लिया है। इसके साथ ही कार्रवाही की जानकारी एक्स पर देते हुए एक्स पर लिखा, ‘सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया है जिसमे ई-रिक्शा में सफर के बाद महिला आरक्षी द्वारा कम किराया देने को लेकर चालक से बहस हो रही है। प्रकरण का संज्ञान लेकर एसीपी सीसामऊ को जांच के आदेश दिये गये हैं, जांचोपरान्त अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।’ इस घटना को देखने के बाद यूजर्स काफी गुस्सा कर रहे हैं और कड़े एक्शन की मांग कर रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
