Viral Video:जल्लाद बना टीचर! कोचिंग में बेरहमी से छात्र पर बरसाई छड़ी, क्रूरता देख बंद कर लोगे आंख-कान

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक शिक्षक के द्वारा बेरहमी से छात्र को क्लास में पीटा जा रहा है। उसके बर्ताव को देख लोग गुंडा कह रहे हैं। इस घटना का वीडियो मन को विचलित करने वाला है।

Viral Video

Picture Credit: Google

Viral Video:  ईश्वर के बाद गुरु को सबसे बड़ा दर्जा दिया गया है। क्योंकि वो जीवन का असली पाठ पढ़ता है, ताकि बहारी दुनिया को छात्र अच्छे से समझ सके और मानव हित में नए बदलाव कर सके। लेकिन क्या हो जब गुरु ही राक्षस बन जाए।सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिक्षक की बर्बरता देख हर कोई सन्न है। जिस शिक्षक को समाज में मार्गदर्शक का दर्जा दिया जाता है, उसी का जल्लाद वाला रूप देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा आखिर कोई शिक्षक इतना क्रूर कैसे हो सकता है?

छात्र को बेरहमी से टीचर ने पीटा

छात्र को भरी क्लास में पीटते टीचर के वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘एक भारतीय कोचिंग सेंटर में सीसीटीवी फुटेज  है, जिसमें एक पुरुष शिक्षक एक छात्र को बेरहमी से पकड़कर फर्श पर घसीट रहा है, जबकि अन्य लोग देख रहे हैं।शायद वह शिक्षक नहीं, बल्कि एक गुंडा है, पक्का।’ वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक निजी ट्यूशन टीचर एक छोटे से बच्चे पर बिना किसी रहम के छड़ी से वार कर रहा है।

देखें वीडियो

इस दौरान छात्र को जमीन पर बैठाया गया है।  टीचर की पिटाई से बच्चा दर्द से कराह रहा है, हाथ जोड़ रहा है और रहम की भीख मांग रहा है, लेकिन शिक्षक का दिल नहीं पसीज रह है। हालांकि वहां पर मौजूद अन्य बच्चे डर से कांपने लगे हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी  कैमरे में कैद हो गई, जो अब इंटरनेट पर तेजी से फैल रही है। ये घटना अगस्त 2025 की है। लेकिन शिक्षक का क्रूर रुप अब सामने आया है।

Viral Video देख यूजर्स को आया गुस्सा

छात्र की पिटाई करते इस शिक्षक का वायरल वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया है। इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 11 मई को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 42000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘इस टीचर का बर्ताव पूरे गुंडे की तरह है , कुछ शिक्षक बिल्कुल भी पढ़ाने लायक नहीं होते हैं’। दूसरा लिखता है, ‘ये पागल है , इसे सजा मिलनी चाहिए’। तीसरा लिखता है, ‘भलाई के लिए मार रहा है और मारो।’ इस घटना ने लोगों को विचलित कर दिया है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version