---Advertisement---

Viral Video: आंखों में आंसू और चेहरे पर गर्व! शादी के 3 दिन बाद फौजी पति को नई दुल्हन ने ऐसे किया विदा, देख यूजर बोला ’देश तुम्हारा ऋणी है बहना’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक फौजी की पत्नी का वीडियो वायरल हो रहा है। जवान की शादी तीन दिन पहले ही हुई थी। लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच जंग की स्थिति के बीच छुट्टी को कैंसिल कर दिया गया , जिसके बाद नई दुल्हन खुद पति को विदा करने पहुंची।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 10, 2025 2:19 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: भारत ने जब से पाकिस्तान से Pahalgam Terror Attack का बदला Operation Sindoor से लिया है। तब से पाकिस्तान बुरी तरह से बौखलाया हुआ है और भारत पर हमले करने की नाकाम कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान की इस हरकत का भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। इस बीच सीमाओं पर देश की रक्षा कर रही आर्मी फॉर्स बढ़ा दी गई है। वहीं, जिन फौजियों की छुट्टी थी उन्हें कैंसिल कर दिया गया है। देश की रक्षा के लिए शादी के तीसरे दिन नई नवेली दुल्हन को छोड़कर बॉर्डर पर जाते एक ऐसे ही फौजी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें फौजी की पत्नी अपने पति को जंग के लिए रेलवे स्टेशन पर छोड़ने पहुंची। नई नवेली दुल्हान के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी, आंखों में आंसू थे लेकिन चेहरे पर आर्मी मैन की पत्नी होने का गर्व साफ दिख रहा था। India Pakistan War के बीच ये इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है।

आंखों में आंसू लिए तीन दिन की दुल्हन ने गर्व से किया फौजी पति को विदा

ये भावुक कर देने वाला Viral Video सोशल मीडिया पर Naina Yadav नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, अपने फौजी पति मनोज पाटिल को पत्नी ट्रेन तक छोड़ने परिजनों के साथ पहुंची है। इस दौरान सेना का जवान और उनके परिजन काफी भावुक दिख रहे थे। पत्नी नम आंखों से मां भारती की रक्षा करने के लिए भारत माता की जय के साथ पति को जंग के लिए रवाना कर रही है। ये भावुके के साथ गौरवान्वित करने वाला वीडियो महाराष्ट्र का है।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे सलाम

नवविवाहित यामिनी पाटील को फौजी पति मनोज पाटिल को इस तरह विदा करते हुए जब ये वायरल वीडियो सामने आया तो यूजर्स भी भावुक हो गए हैं और देश के रक्षक और उनके परिजनों को सलाम करने लगे। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि, “देश तुम्हारा ऋणी है बहना। चिंता मत करना काल के कपाल पर खड़े भगवान महाकाल तुम्हारे सुहाग की रक्षा करेंगे।” दूसरा लिखता है, “सदा सुहागन रहो बेटी ” तुम्हारा साहसी पति भारत मां का बहादुर बेटा भी है।
मौत को मात दे कर युद्ध जीत कर तुमसे मिलने अवश्य आएगा।” तीसरा लिखता है, तीन दिन की दुल्हन, और सिंदूर देश को सौंप दिया, वो आंसुओं से नहीं, गर्व से विदा हुआ।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Arvind Kejriwal

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Punjab News

अक्टूबर 22, 2026

Rashifal 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026