---Advertisement---

Viral Video: खौफनाक! सनकी चोर के एक वार से कार का शीशा हुआ चकनाचूर, वीडियो देख खौफ में लोग

Viral Video: एक मुक्के से लड़के ने तोड़ा कार का शीशा, वीडियो देख लोग हुए हैरान।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 20, 2024 4:16 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सनी देओल का ढाई किलो के हाथ वाला डायलॉग का वीडियो आप सभी ने खूब देखा होगा। इस भारी भरकम हाथ से विलेन टकराने से डरता है, लेकिन क्या आपने कभी रियल लाइफ में किसी आदमी में ढाई किलो के हाथ वाली पावर देखी है। अगर नहीं देखी है तो आप इस वीडियो के जरिए देख सकते हैं। इस वीडियो में एक सनकी चोर अपने एक मुक्के से कार का शीशा तोड़ देता है। ये वीडियो काफी खौफभरा है। चोर की ये हरकत किसी को भी हैरान कर सकता है।

सनकी लड़के ने तोड़ा कार का शीशा

इस घटना के वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “समिट बिल्डिंग के पास खुलेआम मारपीट, कार सवार युवक की चेन छीनकर लड़के ने कार का शीशा तोड़ा लखनऊ यूपी”। ये वीडियो लखनऊ का है। इसमें एक लड़का सफेद कलर की टीशर्ट पहने हुए है और बहुत ही तेजी से कार के शीशे पर मुक्का मार रहा है। इस दौरान कार का शीशा बुरी तरह से चकनाचूर हो जाता है। लड़का गाड़ी वाले को गाली भी देता हुआ देखा जा सकता है। ये विवाद किस वजह से हुआ है, इसकी जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है, लेकिन ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

Viral Video यूजर्स को चौंका रहा

इस Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर एक लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो को देख कुछ लोग इसे पागल बता रहे हैं। इसके साथ ही कुछ यूजर्स कमेंट करते हुए बोल रहे है, कि ये बीवी से मार खाकर आया है। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026