---Advertisement---

Viral Video: चरस से भी खतरनाक हुआ रील का चस्का, फेमस होने के लिए कलयुगी मां ने कुंए में मासूम को लटकाया, देखें वीडियो

Viral Video: वायरल होने के लिए मां ने मासूम की जान मुसीबत में डाली।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 20, 2024 5:22 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: रील पर वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। फेमस होने का चस्का लोगों के लिए एक खतरनाक नशा बन चुका है। वीडियो बनाने की लत उन्हें इस कदर लग चुकी है कि, वो ना तो अब अपनी और ना ही दूसरों की जिंदगी की फिक्र करते हैं। यही वजह है कि, रील बनाते हुए हादसों के शिकार हुए लोगों के कई सारे वीडियो और खबरें आती रहती हैं। रील से जुड़ी हुई एक ऐसी ही वीडियो काफी तेजी से फैल रही है। इस वीडियो में एक महिला रील बना रही है और कुंए में बच्चे को लटकाए हुए है।

रील के चक्कर में महिला ने बच्चे की जिंदगी को मुसीबत में डाला

कुंए पर बैठकर ये महिला जैसे रील बना रही है, उसे देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि, महिला रील बनाने में खोई हुई है और उसका बच्चा कुंए में लटक रहा है। इस दौरान महिला वीडियो बनाते-बनाते बच्चे को भी संभाल रही है लेकिन मासूम की जान फिर भी सुरक्षित नहीं है। कलयुगी महिला की ये हरकत लोगों को काफी हैरत में डाल रही है।

Viral Video देख लोगों का फूटा गुस्सा

इस Viral Video को ShoneeKapoor नाम के एक्स अकाउंट से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, 15 सेकंड की रील बच्ची की जिंदगी से ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस Viral Video को एक्स पर 19 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है कि, पुलिस को बताओ, वहीं एक यूजर लिखता है कि, व्यूज ने पागल बना दिया है। इस तरह ये वीडियो काफी वारल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salman Khan

अक्टूबर 13, 2026

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026