---Advertisement---

Viral Video: बाइक और कारों को कुचलते हुए एक साथ कई लोगों के लिए आफत बनी बस, वीडियो देख लोगों की कांप रही रूह

Viral Video: एक साथ कई गाड़ियों को टक्कर मारती बस को देख लोगों के उड़े होश।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 13, 2024 2:49 अपराह्न

BUS ACCSIDENT
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बेंगलुरू से एक बेहद दिल दहला देने वाला वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, किस तरह से एक बस चालक पहले बाइक्स और फिर कारों को कुलचला हुआ आगे बढ़ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, किस तरह से बस ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और इस तरह की घटना को अंजाम दिया।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हुआ बड़ा हादसा

ये दर्दनाक हादसा कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का है। ये घटना हेब्बल फ्लाईओवर पर बीएमटीसी की वोल्वो बस के द्वारा किया गया है। घटना में अभी तक किसी के मरने की जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन दो बाइक सवारों के साथ अन्य लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। ये पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। ये वीडियो इतना ज्यादा खतरनाक है कि, देखने वालों की रुह कांप रही है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, किस तरह से पहले बस ड्राइवर बाइक को निशाना बनाता है फिर एक-एक करके 6 वाहनों पर बस को चढ़ा देता है। ये घटना 12 अगस्त सुबह 9 बजे की बताई जा रही है, जो कि अब काफी तेजी से वायरल हो रही है।

Viral Video डरा रहा

इस घटना के बाद मामले की जांच पुलिस कर रही है। इस खौफनाक वीडियो को
Nabila Jamal नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “डरावना!!! 😳 इस बारे में अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है कि बस चालक के साथ अचानक ऐसा क्या हुआ कि वह व्यस्त हेब्बाल फ्लाईओवर जंक्शन पर पूरा नियंत्रण खो बैठा …वोल्वो बस, जो तेज़ रफ़्तार में भी नहीं थी, उत्तरी बेंगलुरु के हेब्बल फ्लाईओवर पर कई वाहनों से टकरा गई। एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा” लोग इस वीडियो को काफी खतरनाक बता रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026