---Advertisement---

Viral Video: मोहम्मद के शहर तक पहुंची प्रेमानंद महाराज जी के चाहने वालों की पुकार, महान हिन्दू संत के लिए मुस्लिम ने की दिल छूने वाली दुआ

Viral Video: Viral Video: प्रेमानंद महाराज जी के लिए एक मुस्लिम युवक ने मदीना से दुआ की है। वो महाराज के ठीक होने की दुआ कर रहा है। इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 13, 2025 4:11 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: प्रेमानंद जी महाराज किडनी की बीमारी के कारण बीमार चल रहे हैं। इस बीच उनके ठीक होने की दुआ हर आम और खास इंसान कर रहा है। कई सारे लोगों ने उन्हें किडनी देने की भी पेशकश की है। लेकिन वो नहीं लेना चाहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद साहब के शहर मदीना से एक मुस्लिम युवक का वीडियो वायरल हो रहा है वो हिंदू संत की तस्वीर को निकाले हुए है और दुआ कर रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

मोहम्मद साहब के शहर मदीना में प्रेमानंद महाराज जी के लिए मुस्लिम लड़के ने की दुआ

ये वायरल वीडियो सऊदी अरब के मदीना शहर का है। प्रेमानंद महाराज जी के लिए दुआ करने वाले युवक का नाम सुफियान इलाहाबादी बताया जा रहा है।

देखें वीडियो

इस चंद सेकंड के वीडियो में युवक कह रहा है कि, अल्लाह भारत के महान संत प्रेमानंद महाराज जो ठीक कर दीजिए, ताकि वो भक्तों का मार्गदर्शन कर सकें। युवक मदीना की मस्जिद के सामने खड़ा है। वो महाराज जी की काफी तारीफ करते हुए कह रहा है कि, प्रामनांद महाराज बहुत ही अच्छे इंसान हैं। इसके साथ ही वो ये भी कह रहा है कि, हिन्दू-मुस्लिम से फर्क नहीं पड़ता है जरुरी ये है कि, इंसान अच्छा और सच्चा हो। सुफियान इलाहाबादी प्रयागराज के रहने वाले हैं। प्रेमानंद महाराज जी के लिए ‘मस्जिद-ए-नबवी’ में दुआ करने वाले युवक को जब लोगों ने देखा तो वो जमकर इस मुस्लिम व्यक्ति की तारीफ करने लगे। इस वीडियो को NDTV ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया है।

प्रेमानंद महाराज जी हेल्थ अपडेट

प्रेमानंद महाराज जी की हेल्थ अपडेट को लेकर गूगल पर भक्त काफी सर्च कर रहे हैं। आपको बता दें, हिन्दू संत इस समय वृंदावन के श्री राधेहित केलिकुंज आश्रम में हैं। उनका वहां पर पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उनकी तबियत पहले से बेहतर बताई जा रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026