---Advertisement---

Viral Video: पायलट की शिफ्ट खत्म होना यात्रियों के लिए बनी आफत, जमकर काटा हंगामा, वीडियो वायरल

Viral Video: इंडिगो के एक पायलट की शिफ्ट ने यात्रियों को मुसीबत में डाला।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 3, 2024 2:57 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इंडिगो फ्लाइट के पायलट का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो हंगामे का है। दरअसल, पायलट ने अपनी शिफ्ट खत्म होने का हवाला देकर जहाज को उड़ाने से मना कर दिया, जिसके बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। अब Viral Video चर्चा में बना हुआ है। इस पायलट के फैसले को कुछ लोग सही बता रहे हैं तो कुछ लोग विरोध कर रहे हैं।

पायलट ने शिफ्ट खत्म होने का दिया हवाला

इस लड़ाई के Viral Video को Priya singh नाम के एक्स अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, ” इंडिगो के एक पायलट ने अपनी ड्यूटी खत्म होने का हवाला देते हुए पुणे-बैंगलोर उड़ान भरने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उड़ान में 5 घंटे की देरी हुई। लोगों ने जमकर हंगामा काटा।” Viral Video ये सुना जा सकता है कि, यात्री लगातार फ्लाइट को उड़ाने के लिए हंगामा कर रहे हैं। इस दौरान एयर होस्टेस इन्हें समझाने की कोशिश कर रही है। तभी पायलट ये कहते हुए फ्लाइट का दरवाजा बंद कर देता है कि, उसकी शिफ्ट खत्म हो गई है।

Viral Video तेजी से फैल रहा

Viral Video में यात्री काफी गुस्से में दिख रहे हैं। इस वीडियो को एक्स पर 3 अक्टूबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर कई सारे व्यूज आ चुके हैं। एक यूजर प्रतिक्रिया देते हुए लिखता है कि, “सही तो किया अगला स्टाफ आ जायेगा आ जायेगा कह कर 15,16 घंटे काम लेते हैं …किसी दिन किसी कोई रिपोर्ट बना सकती हो… अगर रिपोर्टर हो तो तब सारी सच्चाई सामने आ जाएगी कोई तो मिले इनसे”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026