---Advertisement---

Viral Video:सिलेंडर के लिए सिर फोड़ने को तैयार हुई खूंखार बीवी, लेकिन फिर भी गैस डिलीवरी ब्यॉय ने पत्नी को नहीं दिया, देखें क्यों?

Viral Video: सोशल मीडिया पर गैस की  डिलीवरी कर रहे आदमी और उसकी बीवी का वीडियो वायरल हो रहा है।  महिला एलपीजी के लिए पति का सिर फोड़ने को तैयार हो जाती है। लेकिन इसके बाद भी वो गैस नहीं देता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 3, 2026 12:03 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  ईरान, अमेरिका और इजराइल में चल रही जंग का असर अब दुनियाभर के देशों में दिखने लगा है। भारत में भी कुछ लोगों की शिकायत है कि, उन्हें खाना बनाने वाला एलपीजी गैस नहीं मिल रहा है। इसी बीच एक सिलेंडर गैस डिलीवरी ब्यॉय और उसकी बीवी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पत्नी  गैस लेने के लिए पति के ऊपर पत्थर लेकर चढ़ जाती है। वो सिलेंडर की डिलीवरी करने जा रहे पति के साथ गैस लेने के लिए काफी छीना झपटी करती है। लेकिन पति फिर भी उसे सिलेंडर नहीं देता है। ये पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।  ये घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की बताई जा रही है।

सिलेंडर की डिलीवरी कर रहे पति का सिर फोड़ने के लिए तैयार हुई बीवी

इस वायरल वीडियो को एक्स पर premprakash नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो के ऊपर लिखे कैप्शन से पता चलता है कि, LPG गैस सिलेंडर डिलीवरी करने वाला व्यक्ति अपने ही क्षेत्र में डिलीवरी करने आया तो उसकी पत्नी  LPG गैस सिलेंडर उसकी बाइक से उतार लेती, क्योंकि खुद ही उसके घर का LPG गैस सिलेंडर खत्म हो गया था।

देखें वीडियो

लेकिन आदमी ने गैस देने से साफ मना कर दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, महिला एलपीजी गैस सिलेंडर को खींच रही है। पति उसे रोकने की कोशिश कर रहा है। तमाम कोशिश करने के बाद जब महिला को गैस नहीं मिलता है तो वो ईट से सिर फोड़ने को तैयार हो जाती है। लेकिन पति किसी दूसरे का सिलेंडर अपने घर पर नहीं उतरने देता है। वो अपनी बीवी से कहता है बुकिंग के बाद अपने घर पर गैस की डिलीवरी करेंगे। इसके बाद वो सिलेंडर को लेकर चला जाता है। गाजियाबाद  में दिखा ये नजारा लोगों के दिल को छू रहा है।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे ईमानदारी की तारीफ

सिलेंडर ब्यॉय की ईमानदारी लोगों के दिल को छू रही है। इस घटना को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन  इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी देखा जा रहा है। 3 अप्रैल को एक्स पर अपलोड किए गए इस वीडियो पर 2 लाख 30 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।  इस वीडियो को देख  एक यूजर लिखता है कि,  ‘ईमानदारी के चक्कर में भूखा सोएगा गैस सिलेंडर ब्यॉय’। दूसरा लिखता है, ‘ईमानदार लोग हर जगह ईमानदारी दिखाते हैं’। तीसरा लिखता है,  ‘पत्नी क्या करे उसे भी खाना बनाने में दिक्कत आ रही है’।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 24, 2026

Viral Video

अगस्त 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 24, 2026

Health Tips

अगस्त 24, 2026

Rain Alert 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 23, 2026