---Advertisement---

Viral Video: मुंह खोलकर बाड़े से बाहर आ रहे दरियाई घोड़े के गार्ड ने लगाए जोरदार थप्पड़, देखें कैसे अपनी जान को आफत में डालकर पर्यटकों को बचाया?

Viral Video: सोशल मीडिया पर दरियाई घोड़े को थप्पड़ लगाते एक गार्ड का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो खुद की जान को जोखिम में डालकर पर्यटकों को बचा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 6, 2025 4:03 अपराह्न | Updated: जून 6, 2025 4:35 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पानी में रहने वाले विशालकाय दरियाई घोड़े को अग्रेजी में Hippopotamus भी कहा जाता है। इनके क्षेत्र में जब भी कोई इंसान या फिर कोई खूंखार शिकार एंट्री करता है तो ये तुरंत ही हमला कर देते हैं। इनके बड़े-बड़े दांत काफी खतरनाक होते हैं। यही वजह है कि, लोग इस जीव से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं। लेकिन क्या आपने किसी जू के गार्ड को इस खूंखार शिकारी को थप्पड़ मारते हुए देखा , अगर नहीं तो इस वायरल वीडियो में देख लीजिए। इसमें गार्ड इस बड़े जानवर को काफी हैरतअंगेज तरीके से डील कर रहा है।

दरियाई घोड़े के गार्ड ने मारे थप्पड़

ये Viral Video सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Dr. Sheetal yadav नाम के हैंडल से हालहि में अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘सुरक्षा गार्ड ने अपनी जान जोखिम में डालकर चिड़ियाघर में आए Tourist को दरियाई घोड़े/Hippo से बचाया।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि, हिप्पो पानी के बाड़े से निकलकर पर्यटकों की तरफ आने की कोशिश कर रहा होता है। इस दौरान गार्ड आ जाता है और मुंह खोलकर आगे बढ़ रहे इस जानवर की थूथन पर थप्पड़ मारना शुरु कर देता है। मौके की स्थिति को समझते हुए दरियाई घोड़ा खुद बा खुद पानी के अंदर चला जाता है। इस दौरान गार्ड इस जानवर से बिना डरे अपने काम को बहुत ही अच्छी तरह से अंजाम देता है।

Viral Video देख चकित हुए यूजर्स

दरियाई घोड़े से बिना डरे पर्यटकों की जान बचाते गार्ड का वायरल वीडियो कब और कहां है? इसकी कोई भी जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 6 जून यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 1 लाख 32 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, की सारे यूजर्स हैरान होकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘बढ़िया ट्रेनिंग दी है गार्ड को’। दूसरा लिखता है, ‘गार्ड ने अपनी सुझबूझ से लोगों की जान बचाई’। वहीं, कई सार लोग चौंकते हुए इसे खतरनाक बता रहे हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 18, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026