---Advertisement---

Viral Video: नदी में घुसते ही शेरों की शक्ति हुई जीरो, देखें कैसे इकलौते दरियाई घोड़े ने जंगल के राजाओं के छुड़ाए छक्के?

Viral Video: सोशल मीडिया पर शेरों को चित करके दरियाई घोड़े यानी की हिप्पोपोटामस का वीडियो वायरल हो रहा है। इकलौते पिप्पो ने जंगल के राजाओं को धूल चटा दी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 25, 2025 4:28 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: शेर अपने दिमाग और ताकत की वजह से जंगल का राजा कहा जाता है। यही वजह है कि, इसके सामने इंसान हो या फिर कोई अन्य जानवर हो सभी आने से बचते हैं। लेकिन कभी आपने इस ताकतवर शिकारी को डर के मारे दुम दबाकर भागते हुए देखा है? अगर नहीं तो इस वायरल वीडियो में देख लीजिए। सोशल मीडिया पर शेरों को चित करते दरियाई घोड़े यानी की हिप्पोपोटामस का वीडियो वायरल हो रहा है। हैरानी की बात ये है कि, दो शेरों पर इकलौता हिप्पो भारी पड़ रहा है।

शेरों पर भारी पड़ा दरियाई घोड़ा

ये वायरल वीडियो PREDATOR VIDS नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो बड़े शेर पानी में घूम रहे हैं। लेकिन तभी अचानक से उनके पीछे हिप्पोपोटामस यानी की दरियाई घोड़ा पड़ जाता है।

वीडियो देखें

हिप्पो अपने बड़े-बड़े दांतों से दोनों को पहले तो डराता है। इसके बाद उनके पीछे भागने लग जाता है। हिप्पो के गुस्से को देखकर शेरों को खौफ आ जाता है और वो मैदान छोड़कर भागने पर मजबूर हो जाते हैं। शेरों के अंदर हिप्पो का डर साफतौर पर देखा जा सकता है।

Viral Video देख यूजर्स शेरों को कर रहे ट्रोल

हिप्पो और शेरों की लड़ाई का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है ? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 24 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर 2 लाख 21 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ये नहाने का अच्छा समय नहीं है। दूसरा लिखता है, ये कैसे जंगल के राजा हैं। तीसरा लिखता है, ये शेरों से बिल्कुल अलग हैं। ये वीडियो यूजर्स को काफी चकित कर रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi Viral Video

अगस्त 31, 2026

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026