---Advertisement---

Viral Video : शादी का मंडप बना जंग का मैदान, मिठाई खिलाने को लेकर दूल्हा और दुल्हन में हुआ घमासान, देखें वीडियो

Viral VIdeo : शादी के मंडप में दुल्हा और दुल्हान के बीच काफी लड़ाई हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 8, 2024 10:32 पूर्वाह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video : सोशल मीडिया पर दूल्हे और दुल्हन के कई सारे फनी वीडियो वायरल होते रहते हैं.इन वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आती है.यही वजह है कि जब भी इस तरह के फनी या फिर लड़ाई से भरे वीडियो आते हैं तो वह तुरंत ट्रेंड करने लग जाते हैं और लोग इन पर जमकर अपना प्यार लुटाते हैं.एक बार फिर से इंटरनेट यूजर्स को एक ऐसा ही वीडियो मिल गया है. यह वीडियो दूल्हा और दुल्हन की लड़ाई का है.

शादी में दूल्हा और दुल्हन के बीच हुई जमकर लड़ाई

इस वीडियो में देखा जा सकता है. शादी का माहौल है मंडप पर रिश्तेदार भी खड़े हैं. दूल्हा-दुल्हन को मिठाई खिला रहा है. इस दौरान दुल्हन मिठाई खाने से थोड़ा हिचक रही है, हो सकता है उसे शर्म लग रही हो या फिर दूल्हा उसे पसंद ना हो. जिस तरह से दुल्हन का रिएक्शन देखने को मिल रहा है वह काफी हैरतअंगेज़ है.इस पर दूल्हे को गुस्सा आ जाता है, वह जबरन दुल्हन के मुंह में मिठाई डाल देता है जिसकी वजह से उनके बीच में लड़ाई हो जाती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, दूल्हा दुल्हन को काफी जबरदस्ती करके मिठाई खिला रहा है जिसे देखकर लोगों को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है.

इसके बाद जब दुल्हन के पास भी मिठाई खिलाने का मौका आता है, वह भी कुछ ऐसा ही करती है. वह भी दूल्हे के मुंह में मिठाई डालने की वजह उसके पूरे मुंह पर मिठाई रगड़ देती है. इसे देखकर साफ लग रहा है कि मानो दुल्हन दूल्हे से बदला ले रही हो.
दुल्हन की हरकत से दूल्हे को काफी गुस्सा आ जाता है. आस-पास खड़े रिश्तेदार भी काफी चौक जाते हैं.

Viral Video देख यूजर्स ले रहे मजे

वीडियो देखकर इंटरनेट यूजर्स बोल रहे हैं कि 36 के छत्तीस गुण मिल रहे हैं तो वहीं, कुछ लोग बोल रहे हैं रब ने बना दी जोड़ी. इस वीडियो को DGPG Yadav MMDU नाम के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है, जिस पर अब तक कई सारे लाइक्स के साथ-साथ कमेंट आ रहे हैं. यूजर्स इस शादी की वीडियो को काफी फनी बता रहे हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026