---Advertisement---

Viral Video: थिएटर बना डांस फ्लोर! साधारण लड़के के आगे फीके पड़े रामचरण, देखें ‘पेड्डी’ के गाने पर डांस से कैसे दी सुपरस्टार को मात?

Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. एक युवक साउथ सुपरस्टार राम चरण की नई फिल्म 'पेड्डी' के गाने पर जबरदसत डांस कर रहा है. उसने रामचरण को भी मात दे दी है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 5, 2026 1:01 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जाह्नवी कपूर और राम चरण की फिल्म पेड्डी सिनेमाघरों में बवाल मचा रही है. दुनियाभर के लोग रामचरण की एक्टिंग और डांस से प्रभावित हैं. लेकिन इसे बीच एक साधारण लड़के का पेड्डी के गाने पर किए गए डांस से इंटरनेट की सनसनी मच गई है.थिएटर के अंदर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के ने फिल्म के सुपरहिट गाने पर ऐसा धमाकेदार डांस किया कि थिएटर में मौजूद दर्शक स्क्रीन छोड़कर उसे देखने लगे  हैं.

पेड्डी फिल्म के गाने पर युवक ने रामचरण को दी मात

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही थिएटर की बड़ी स्क्रीन पर ‘पेड्डी’ फिल्म का गाना शुरू होता है, एक साधारण सा लड़का स्क्रीन के ठीक सामने खाली जगह पर आ जाता है. इसके बाद वो बिल्कुल रामचरण की तरह डांस करने लगता है.गाना बजते ही वह पूरी ऊर्जा के साथ थिरकना शुरू कर देता है.

देखें वीडियो

उसके डांस स्टेप्स और फुर्ती इतनी बेमिसाल थी कि उसने राम चरण के कठिन हुक स्टेप्स को भी बेहद आसानी से कॉपी कर लिया . जिस तरह से वो गाने में डूबकर डांस कर रहा वो लोगों का खूब प्रभावित कर रहा है.लड़के के डांस का जलवा ऐसा था कि थिएटर में मौजूद जनता कुछ पल के लिए स्क्रीन पर चल रहे असली सुपरस्टार राम चरण को भी भूल गई. यही वजह है कि, वहां मौजूद लोग फिल्म देखने के बजाय अपने मोबाइल फोन से इस लड़के का वीडियो बनाने लगे. लड़के का अब यही खूबसूरत डांस इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है.

Viral Video से नहीं हट रही नजर

पेड्डी के गाने पर सुपरस्टार रामचरण को मात देते  युवक का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है. लेकिन इसे एक्स पर ममता ट्राबल नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है. इसके साथ ही कैप्शन में तारीफ करते हुए लिखा है, ‘एक्टर राम चरण के प्रशंसक ने थिएटर में एक ही टेक में पूरा डांस कर दिखाया और खुद अभिनेता को भी मात दे दी. मुख्य किरदार जैसी ऊर्जा’.  अब  यूजर्स इस लड़के के टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि इस लड़के का डांस मूव्स और एनर्जी लेवल किसी प्रोफेशनल डांसर से कम नहीं है . वहीं, कुछ लोग रामचरण की तुलना कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026