---Advertisement---

Viral Video: घोड़े की चाल, चीते की रफ्तार से दौड़ता है ये Bihari Tarzan, जाना चाहता है Olympics

Viral Video: राजा यादव को अगर Bihari Tarzan कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। इनकी रफ्तार की तुलना चीते से की जाती है। राजा एक फिटनेस इंफ्लूएंसर है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 8, 2024 4:34 अपराह्न | Updated: नवम्बर 8, 2024 5:31 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बिहार का लाल राजा यादव (Raja Yadav) इस समय मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। राजा को कोई (Bihari Tarzan) कह रहा है तो, कोई बिहार का उसेन बोल्ट (Usain Bolt) कहकर पुकार रहा है। इनके दौड़ने की स्पीड की लोग घोड़े और बाघ जैसे जानवरों की रफ्तार से तुलना कर रहे हैं। राजा इंस्टाग्राम पर अपने एक से बढ़कर एक करतबों की वीडियो बनाकर डालते हैं। इन्हें देखते ही मिलियन्स लोगों के लाइक्स आना शुरु हो जाते हैं। राजा यादव एक जाने-मानें फिटनेस इंफ्लूएंसर बन चुके हैं, जो अकसर अपनी ताकत की झलक दिखाते रहते हैं।

Raja Yadav ने बिना जिम ट्रेनर की मदद से बनाया मजबूत शरीर

राजा यादव के अगर raja_yadav_fitness इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाएंगे तो पाएंगे, वह किस तरह से कड़ी मेहनत करते हुए यहां तक पहुंचे हैं। इनका फिट और गठीला शरीर किसी भी बड़े बॉडी बिल्डर को मात दे सकता है। खबरों की मानें तो वह हर दिन 3000 से ज्यादा पुश-अप्स लगाते हैं 20 किमी तक दौड़ते हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत से ये स्टैमिना पाया है। राजा यादव पश्चिम चंपारण के छोटे से गांव बगहा के पाकड़ में रहते हैं और बिना किसी जिम ट्रेनर की मदद से उन्होंने ये मजबूत शरीर बनाया है। राजा को फिटनेस उनके पिता से विरासत में मिली है। राजा के पिता एक समय में पहलवानी करते थे। इसी वजह से राजा का झुकाव भी फिटनेस की तरफ है।

Olympics में जाना चाहते है राजा यादव

Bihari Tarzan राजा सेना में जाना चाहते थे लेकिन, 11 बार कोशिश करने के बाद भी वह सफल नहीं हो सके। लेकिन उनका सपना ओलंपिक (Olympics) में गोल्ड मेडल जीतने का है।इसके लिए वह लगातार अभ्यास कर रहे हैं। अगर ऐसे ही वह मेहनत करते रहे तो गोल्ड मेडल उनसे दूर नहीं है।

जुनून ने बनाया फिटनेस आइकॉन

राजा यादव के इस जुनून ने उन्हें एक छोटे से गांव से निकालकर सोशल मीडिया का एक फिटनेस आइकॉन बना दिया है। राजा अकसर बाइक और गाड़ियों से रेस लगाते हुए वीडियो डालते रहते हैं। राजा यादव की फिटनेस के चलते ही उन्हें इंस्टाग्राम पर 12 लाख लोग फॉलो करते हैं। उनकी हर Viral Video पर लाखों व्यूज आते हैं। यूथ के बीच उन्हें खूब फॉलो किया जाता है। राजा यादव एक साधारण परिवार से हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 31, 2026

Ahaan Pandey

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Nehal Vadoliya

मई 31, 2026

Viral Video

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026