---Advertisement---

Viral Video: बारिश से आफत! वडोदरा के कॉलेज कैंपस में निकला विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग को रेस्क्यू करने में छूटे पसीने

Viral Video: गुजरात में बाढ़ और बारिश से हर तरफ हड़कंप, इस सबके बीच कॉलेज के कैंपस से मिला एक विशालकाय मगरमच्छ, छूट गए लोगों के पसीने, आइए देखते हैं वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 29, 2024 1:15 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: गुजरात में बारिश से लोग त्राहिमाम हो रहे हैं और वहीं भीषण बाढ़ के बीच कुछ ऐसा हुआ है जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। गुजरात में बाढ़ के कहर के बीच कॉलेज के कैंपस में एक मगरमच्छ (Crocodile) दिखा। इस Viral Video ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वन विभाग के लोगों को रेस्क्यू करने में किस तरह पसीने छूट गए हैं और इसका पूरा वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इसे देखने के बाद लोगों की रूह कांप उठी और आप खौफ में आ जाएंगे कि किस तरह इस मगरमच्छ को पकड़ा गया है।

Viral Video में देखें किस तरह किया गया मगरमच्छ को रेस्क्यू

Viral Video में आप देख सकते हैं कि वन विभाग के लोग कैसे पहले उस मगरमच्छ को बांधते हैं और उसके बाद एक कपड़े में लपेट लेते हैं। इतना होने के बाद लगभग आठ लोग उस मगरमच्छ के ऊपर बैठ जाते हैं और फिर धीरे-धीरे उसे उठाकर ट्रैक्टर में रखते हैं। इस दौरान विशालकाय मगरमच्छ को उठाना कोई छोटी-मोटी बात नहीं नजर आ रही है क्योंकि वहां खड़े लोगों के चेहरे और परेशानी साफ दिखाई दे रहा है। मगरमच्छ को उठाने में उनके पसीने छूट रहे हैं।

Viral Video में नजर आई लोगों की भीड़

वीडियो में आसपास लोगों की भीड़ जमा है जो मगरमच्छ के रेस्क्यू को देख रहे हैं। इस viral video के साथ इस बात की भी जानकारी दी गई कि गुजरात के वडोदरा के महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी का है जहां विशालकाय मगरमच्छ को देखने के बाद अफरा तफरी मच गई। वन विभाग ने आकर इस मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। वीडियो को फिलहाल 15000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर ने किया खुलासा

वही रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर करण सिंह राजपूत ने कहा है कि हमने 5 दिनों में 10 मगरमच्छ को बचाया है 2 को छोड़ दिया गया है और 8 अभी भी हमारे पास है। नदी का जलस्तर कम होने पर हम उन्हें छोड़ देंगे। आज हमने कामनाथ महादेव मंदिर के पास एक घर से 14 फीट का मगरमच्छ, रात्रि बाजार के पास से एक और एम एस यूनिवर्सिटी के जूलॉजी डिपार्टमेंट से 11 फीट का मगरमच्छ बचाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

Weight Loss

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Heatwave Alert 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026