---Advertisement---

Viral Video: सच्चा यार! भैंसे को खा रहे खूंखार शेर को बफेलो ने दौड़ाया, हिम्मत देख दोस्ती को करेंगे सलाम

Viral Video: सोशल मीडिया पर साथी को बचाने के लिए शेर से पंगा लेते एक भैंसे का वीडियो वायरल हो रहा है। उसकी सच्ची दोस्ती लोगों को काफी प्रभावित कर रही है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: सितम्बर 3, 2025 5:18 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: दोस्ती-प्यार की भाषा इंसान और जानवर सभी समझते हैं। यही वजह है कि, इस रिश्ते को सबसे ऊपर रखा जाता है। आज से पहले आपने इंसानों की यारी तो बहुत देखी होगी अब जानवर की देख लीजिए। सोशल मीडिया पर एक शेर और भैंसे का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शेर ने भैंसे को पकड़ा हुआ है और अपने नुकीले दांतों से हमला कर रहा है। तभी अचानक से भैंसे का साथी आ जाता है और हिम्मत दिखाते हुए जंगल के राजा से टकरा जाता है। अब यही वीडियो इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है।

भैंसे ने शेर को दौड़ाया

इस Viral Video को Wildlife Uncensored ने अपने एक्स हैंडल से अपलोड किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, पानी के तालाब में शेर ने भैंसे को पकड़ा हुआ है और वो उसे खा रहा है।

Watch Video

इस दौरान भैंसा बेबस हो चुका है, वो चाहकर भी जंगल के राजा से नहीं टकरा पा रहा है। लेकिन तभी पीछे से भैंसे का एक साथी आता है और उसे बचाकर ले जाता है। इस दौरान शेर डर जाता है और वहां से भाग जाता है। भैंसे का दोस्त उसे बचा लेता है। यही सच्ची यारी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे दोस्ती की तारीफ

शेर और भैंसे का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो को 2 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस पर 1 लाख 34 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है, दोस्ती देखकर बहुत अच्छा लगा है। दूसरा लिखता है , ये भैंसा भी तो शेर पर हमला कर सकता था।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Visakhapatnam News

मार्च 30, 2026

Rajasthan Viral Video

मार्च 30, 2026

Bengaluru Viral Video

मार्च 30, 2026

Mrunal Thakur

मार्च 30, 2026

Viral Video

मार्च 30, 2026

Rampur Viral Video

मार्च 30, 2026