---Advertisement---

Viral Video: तू डाल डाल मैं पात पात! मटर पनीर का वादा कर बीवी ने बनाई खिचड़ी, मौके पर चौका लगाकर पति ने लिया मजेदार बदला

Viral Video: पत्नी पति को मटर पनीर के सपने दिखा कर खिचड़ी बनाकर तोड़ा दिल तो पति ने कुछ इस तरह लिया बदला जिसे देखने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट होने वाले हैं। आइए देखते हैं यह मजेदार हस्बैंड वाइफ वायरल वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 13, 2025 7:38 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी के बीच खाने को लेकर मीठी नोक झोक अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में होता है। खाने में क्या बनाया जाए इसे लेकर पति और पत्नी के बीच जुगलबंदी का वीडियो भी आपने देखा होगा। ऐसे में एक Husband Wife Viral Video सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में है जिसमें पत्नी अपने पति से मटर पनीर खिलाने का वादा करती है लेकिन बाद में खिचड़ी बनाकर पति को हैरान कर देती है। पति भी शेर का सवा शेर जवाब देना बखूबी जानता था और उसने कुछ ऐसा किया जो आपके हंसते-हंसते लोटपोट कर देने के लिए काफी है। कंटेंट क्रिएटर ने इस वायरल वीडियो को सिर्फ इंटरटेनमेंट और फन के लिए बनाया है। @singh_asarpal x चैनल से शेयर करते हुए कैपश्न में लिखा गया तू डाल-डाल मैं पात पात।

Viral Video में पत्नी ने पति का तोड़ा इस तरह दिल

हसबैंड वाइफ वायरल वीडियो की बात करें तो इसमें पत्नी अपने पति से यह पूछने आती है कि मटर पनीर खाओगे या शाही पनीर खाओगे। इस पर पति जवाब देता है कि कुछ भी बना दो बस उसमें पनीर होना चाहिए तो ऐसे में पत्नी कहती घर में पनीर है आप मटर लेकर आ जाओ। मैं मटर पनीर बना रही हूं। इसके बाद पत्नी अपने पति से बार-बार कहती है जल्दी लाना। वहीं वायरल वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि पति जब मटर लेकर आ जाता है तब पत्नी यह कहती है अब मैं क्या करूंगी इसका आप पूरे 10 मिनट लेट हो मैंने खिचड़ी चढ़ा दिया। Viral Video में पति जवाब देता है कि ट्रैफिक में तो लेट हो ही जाता है तो पत्नी लड़ाई करने लगती है और कहती है कि “ट्रैफिक कुछ नहीं होता है मटर पनीर भूल जाओ और खिचड़ी खाओ चुपचाप।”

Husband Wife Viral Video में पति ने लिया चटपटा बदला

Viral Video में पत्नी के गुस्से को देखते हुए पति अपना दिमाग लगाता है और कहता है कि तुम्हें भी खिचड़ी पसंद नहीं है मुझे भी खिचड़ी पसंद नहीं है बगल में रेस्टोरेंट खुला है चलो वहां चलकर कुछ खाते हैं। पत्नी इस पर खुश हो जाती है और हुआ बाहर जाकर खाने के सपने देखने लगती है। हसबैंड वाइफ वायरल वीडियो वाकई काफी मजेदार है क्योंकि पत्नी बन ठन कर तैयार होकर पति के पास आती है और रेस्टोरेंट चलने के लिए कहती है। वायरल वीडियो में पति जवाब देता है कहीं नहीं जाना पूरे 5 मिनट लेट हो। इस पर पत्नी रहती है ऐसा थोड़ी होता है हम औरतें हैं थोड़ा तैयार होने में टाइम लगता है। इस पर पति कहता है हमारे यहां ऐसा ही होता है अब हम लोग खिचड़ी खाएंगे। पत्नी के सारे अरमान पर पानी फिर जाता है।

Viral Video को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर 26000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं लोग हंसते-हंसते लोटपोट हैं। लोगों का कहना है जैसी करनी वैसी भरनी और वीडियो वाकई काफी मजेदार है। Husband Wife Viral Video पर लोग जमकर रिएक्ट करते दिखाई दिए।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Liver Health

मार्च 4, 2026

Viral Video

मार्च 3, 2026

Mandana Karimi

मार्च 3, 2026

Gujarat Viral Video

मार्च 3, 2026

Viral Video

मार्च 3, 2026

Premanand Maharaj

मार्च 3, 2026