---Advertisement---

Viral Video: एस्केलेटर पर बच्चे के साथ जबरदस्ती करती दो महिलाएं, तीनों हुए ढेर; यूजर्स बोले-ये करना क्या चाहती हैं?

Viral Video: एस्केलेटर पर बच्चे के साथ हैरअंगेज तरीके से गिरी दो महिलाएं। वीडियो देख लोगों ने पकड़ा सिर।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 4, 2024 6:06 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पिछले कुछ समय से रेलवे स्टेशन , मॉल और मेट्रो पर बिजली से चलने वाली सीढ़ियां जिन्हें एस्केलेटर भी कहा जाता है, इनका इस्तेमाल काफी हो रहा है। वैसे तो ये बिना मेहनत के ही नीचे से ऊपर और ऊपर से नीचे पहुंचा देती है, लेकिन काफी लोगों को इन पर चढ़ने और उतरने की आदत नहीं होती है, जिसकी वजह से वह गिर जाते हैं। लोगों के साथ एस्केलेटर पर हुए हादसों के वीडियो भी काफी वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर कभी हंसी आती है तो कभी डर भी लगता है, क्योंकि जरा सी लापरवाही जान ले सकती है। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है।

एस्केलेटर पर महिलाएं बच्चे के साथ जोर से गिरीं

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो महिलाएं एस्केलेटर पर बच्चे के साथ चढ़ने की कोशिश कर रही हैं। इन दोनों महिलाओं ने बच्चे के एक-एक हाथ को पकड़ा हुआ है और डरते हुए चढ़ रही हैं। ये महिलाएं बच्चे को जबरदस्ती हवा में लटका कर इस एस्केलेटर पर चढ़ जाती है। जैसी ही ये महिलाएं सीढ़ियों पर चढ़ती हैं , वैसे ही अपना संतुलन खो बैठती हैं और धड़ाम से बच्चे के साथ ही चलती हुई सीढ़ियों पर गिर जाती हैं। इस दौरान बच्चा भी गिर जाता है। आस-पास कोई दिख नही है। तभी अचानक से एक आदमी आता है। हैरानी की बात ये है कि, जब ये महिलाएं सीढ़ियों से गिर रही होती हैं तो काफी हंस रही हैं।

Viral Video देख यूजर्स का फूटा गुस्सा

जैसे ही इस घटना का वीडियो वायरल हुआ वैसे ही लोगों को गुस्सा आने लगा और वह बोलने लगे कि, ये करना क्या चाहती हैं? इसके साथ ही कुछ लोग इसे बहुत ही बड़ी लापरवाही बता रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट Ghar Ke Kalesh
नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। ये वीडियो 3 अगस्त को शेयर किया गया था। इस पर अब तक 14 लाख व्यूज आ चुके हैं। इन महिलाओं पर यूजर्स को काफी गुस्सा आ रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 1, 2026

Assam Viral Video

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

IPL 2026 Final

जून 1, 2026