---Advertisement---

Viral Video: भतीजे की शादी का चचा को नहीं मिला बुलावा तो चच्ची ने दरवाजा किया सील, वेल्डिंग निकालने में पुलिस की हालत हुई खराब!

Viral Video: सोशल मीडिया पर रिश्तों की नाराजगी का एक अजीब वीडियो वायरल हो रहा है। भतीजे से अपनी शादी में  चाचा को नही बुलाया तो उन्होंने पूरे घर में वेल्डिंग कराकर रास्ता रोक दिया। मामला इतना ज्यादा बढ़ा कि, खुद पुलिस को बीच में आना पड़ा। ये घटना उत्तर प्रदेश के जालौन नगर की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 1, 2026 2:02 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  उत्तर प्रदेश के जालौन नगर से एक रिश्तों में उलझा अजीब मामला सामने आया है। यहां पर सगे चाचा ने भतीजे के घर को वेल्डिंग मशीन से सिर्फ इसीलिए सील करवा दिया क्योंकि उन्होंने शादी में नहीं बुलाया था। चाचा और चाची ने दुल्हन की एंट्री करने का रास्ता ऐसा  लॉक किया कि , खुद  पुलिस को आकर  मामला शांत करना पड़ा। इस दौरान चाचा और चाची की करतूत ने पूरे परिवार को परेशान किया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोगों को हंसी भी आ रही है और हैरानी भी हो रही है। उन्हें समझ नहींं रहा है कि, आखिर जलन ऐसा भी करवा सकती है। इस मामले पर खुद पुलिस ने भी कार्रवाई की जानकारी दी है।

भतीजे ने शादी में नहीं बुलाया तो चाचा ने लिया अनोखा बदला 

दूल्हे के चाचा और चाची की इस अजीब हरकत के वायरल वीडियो को एक्स हैंडल पर  UttarPradesh.ORG News नाम के अकाउंट से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि,  ‘जालौन नगर में शादी में चाचा को न बुलाना भतीजे को भारी पड़ गया। नाराज चाचा ने दूल्हे के घर के मुख्य गेट को वेल्डिंग कराकर सील कर दिया और ताला जड़वा दिया।

देखें वीडियो

बारात से लौटे दूल्हा-दुल्हन जब घर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिलने से दुल्हन का गृह प्रवेश रुक गया और परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर जालौन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में वेल्डिंग तोड़कर दरवाजा खुलवाया गया। काफी मशक्कत के बाद दूल्हा-दुल्हन घर में प्रवेश कर सके। पीड़ित भतीजे मोहम्मद माजिद का आरोप है कि चाचा की नाराजगी के कारण यह घटना हुई।’

Viral Video पर जालौन पुलिस की कार्रवाई

वेल्डिंग से घर को सील करने के मामले पर यूपी जालौन पुलिस की तरफ से काररवाई की गई है। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस ने एक्स पर लिखा, ‘प्रकरण को संज्ञान में लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जालौन को जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है ।’

देखें पोस्ट

घटना का वीडियो देख लोग काफी हैरान है। इसीलिए वो जबरदस्त रिएक्शन देते हुए कमेंट कर रहे हैं। वो इसे सबसे गजब और अजब मामला बता रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stress

अगस्त 10, 2026

कल का मौसम 10 August 2026

अगस्त 9, 2026

Rain Alert 10 August 2026

अगस्त 9, 2026

Lucknow News

अगस्त 9, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 9, 2026

Delhi Viral Video

अगस्त 9, 2026