Viral Video: ओछा आदमी! पहले किया लिफ्ट में पेशाब फिर किया पैर से साफ, हरकत देख बोला यूजर “गिरी हुयी मानसिकता”

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।इसमें एक आदमी लिफ्ट में पेशाब कर रहा है। हैरानी की बात ये ही कि, वो फिर इसे अपने पैरों से साफ भी कर रहा है।

Viral Video

Picture Credit: Ghar Ke Kalesh x Viral Video

Viral Video: एक आदमी ने शर्म और नीचता की सभी हदों को पार करते हुए वो कर दिया, जिसे देखने वालों के मुंह से सिर्फ छी निकल रहा है। इस वीडियो ने Social Media में भूचाल ला दिया है। दरअसल, एक आदमी ने कैमरों की बिना चिंता किए लिफ्ट में पहले तो पेशाब किया फिर पैर से साफ भी किया। इस बीच वह अपने ही टॉयलेट में गिरते-गिरते भी बचा है। x पर ये वीडियो सनसनी मचाए हुए है।

लिफ्ट में बेशर्मी से पेशाब करता आदमी कैमरे में कैद

बेशर्मी की हदों को पार करने वाले इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

https://twitter.com/gharkekalesh/status/1910576776843010343

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, एक आदमी लिफ्ट में पहले तो फ्लोर पर सामान छोड़ता है। इसके बाद पैंट खोलकर पेशाब करने लग जाता है। उसे किसी के आने का डर भी नहीं है और ना ही इस बात चिंता है कि, लिफ्ट में उसकी शर्मनाक घटना रिकॉर्ड भी हो रही है। पेशाब करने के बाद वह उसे अपने पैर से साफ करता हुआ भी दिख रहा है। इस दौरान वह अपने ही टॉयलेट में गिरते-गिरते बचता है। इस कारनामे को अंजाम देने के बाद वह वहां से चला जाता है। ये घटना वहां पर लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो जाती है। ये घटना कहां की है? इसे लेकर जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन वीडियो की सीसीटीवी फुटेज पर लिखे आ रहे समय से साफ दिख रहा है कि, ये 3 मार्च 2025 की है।

Viral Video देख यूजर्स को आ रहा गुस्सा

आदमी की इस हरकत पर जैसे ही यूजर्स की नजर पड़ी वैसे ही उनकी तरफ से प्रतिक्रियाएं आने लगीं। इस वायरल वीडियो को 11 अप्रैल यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस पर
2 लाख 48 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, “जोर की लगी होगी बेचारे को”। दूसरा लिखता है, “कैमरा नहीं देखा क्या उसने भाई ? ऐसे लोग भरे हुए हैं कोई लिफ्ट में तो कोई मंत्रालय में।” तीसरा लिखता है, “कैसी गिरी हुयी मानसिकता का कीड़ा है, लिफ्ट में शू-शू कर रहा है!” इतना ही नहीं एक यूजर ने तो मौत की मांग कर दी है।

Exit mobile version