Viral Video: लद्दाख के मिनीमार्ग चेकपोस्ट पर ट्रैफिक नियमों और सुरक्षा से जुड़ी पाबंदियों की वजह से पर्यटक घंटों तक फंसे रहे लेकिन इस सबके बीच एक लड़की ने जिस तरह से जवानों के साथ बदसलूकी दिखाई है वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वहीं इस दौरान वह चिल्लाकर यह कहते हुए नजर आती है कि हम जेन जी हैं हमारे टैक्स से सब की सैलरी जाती है। हम किसी चीज को बर्दाश्त नहीं करेंगे। वहीं इस पर टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने प्रतिक्रिया देते हुए फटकार लगाई है। लड़की को बकवास बताकर स्कूल जाने की नसीहत देती नजर आई। जानते हैं वायरल वीडियो में ऐसा क्या हुआ जो फिलहाल सोशल मीडिया पर विवादों में है।
भारतीय जवानों का अपमान करती लड़की कैमरे में हुई कैद
वायरल वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर जमकर शेयर किया जा रहा है जहां देखा जा सकता है कि भारतीय जवानों के लिए किस तरह से लड़की बातचीत करती हुई नजर आती है। जहां वह भीड़ को उकसाती नजर आती है जहां वायरल वीडियो में लड़की कहती नजर आती है कि “हम जेन जी हैं हम इस नॉनसेंस को बर्दाश्त नहीं करेंगे।” वह भीड़ से कहती है, “आप सब मुझे बताओ आप सब चलोगे यहां से कैसे रोकेंगे, 5 घंटे हो गए निकालो गाड़ी और चलो। हम लोग यहां पैसे देकर घूमने आते हैं या यह सब देखने के लिए, ताला लगा दिया इन्होंने। कश्मीरियों के साथ तो करते ही हैं अब टूरिस्ट के साथ भी करते हैं।”
वायरल वीडियो पर रूपाली गांगुली ने लगाई लड़की की फटकार
“We are not going to tolerate this nonsense.”
I think you need to go back to school before going on a tour, Nonsense! https://t.co/oUMyzsM1fo
— Rupali Ganguly (@TheRupali) August 19, 2026
वहीं एक और वीडियो में लड़की चिल्लाती हुई नजर आती है, “हम किसी को नहीं छोड़ेंगे हमारे टैक्स से सबको सैलरी जाती है हम टैक्स भरते हैं।” इस दौरान लड़की जिस तरह से भारतीय जवान को लेकर बात करती हुई नजर आती है इसे देखने के बाद रूपाली गांगुली चुप नहीं रही और इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “हम यह बकवास बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुझे लगता है कि टूर पर जाने से पहले तुम्हें स्कूल वापस जाना चाहिए, बकवास!”
क्या था Viral Video के पीछे का माजरा
वहीं रिपोर्ट्स की माने तो लद्दाख में संवेदनशील सीमावर्ती इलाकों के पास के रास्ते पर सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम होता है। ट्रैफिक नियमों से जुड़ी सभी पाबंदियां की वजह से बीते दिन घंटों पर्यटकों को फंसे रहना पड़ा लेकिन इस सबके बीच लड़की ने जिस तरह से बवाल काटा है वह सोशल मीडिया पर चर्चा में है। लोग इस पर कड़ी आलोचना करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म पर शेयर किया जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
