Viral Video: क्या हुआ जब आईफोन लेने पहुंची गाय? जानें वीडियो देख यूजर्स क्यों ले रहे मजे?

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक गाय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो अचानक से मोबाइल की दुकान पर घुस जाती है। इसके बाद ऐसे उत्पात मचाती है कि, देखने वाले लोट-पोट हो जाते हैं।

Viral Video

Picture Credit: Ghar Ke Kalesh X

Viral Video:  कभी-कभी कैमरे में कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं। जिन्हें देखने के बाद लोगों को सिर्फ हंसी आती है।  एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर यूजर्स फनी कमेंट कर रहे हैं।  दरअसल,  गाय दौड़ती हुई एक मोबाइल की दुकान पर पहुंच जाती है। इसके बाद  ऐसा उत्पात मचाती है कि, वहां पर मौजूद लोगों को समझ ही नहीं आता वो करें तो क्या करें?  गाय के द्वारा फोन की दुकान पर आना कुछ लोग एप्पल के आईफोन 17 प्रो मैक्स मॉडल से जोड़कर देख रहे हैं और मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

क्या हुआ जब मोबाइल की दुकान पर पहुंची गाय?

गाय का ये वायरल वीडियो एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के  हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘गाय दुकान पर आईफोन 17 प्रो मैक्स लेने आयी है।’

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक गाय सड़क से दौड़ते-दौड़ते अचानक से मोबाइल की दुकान पर पहुंच जाती है। जिसे देख दुकान पर मौजूद आदमी पहले तो हैरान होता है लेकिन गौ माता को गुस्से में देख टेबल पर चढ़ जाता है। थोड़ी देर फोन की शॉप में रुकने के बाद गाय बाहर भाग जाती है। जिसके बाद लोग अपनी जान बचाकर भागते हैं। दरअसल, गाय सड़क पर काफी गुस्से में दौड़ते हुए दुकान के अंदर आयी थी,  जिसके कारण लोग भी उसके पीछे-पीछे वहां पहुंच गए थे।

Viral Video  देख यूजर्स हंस रहे

ये घटना कब और कहां की है?   इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन  इसे एक्स पर 23 मई 2026 को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 61000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘आईफोन का रेट देखकर भाग गई’। दूसरा लिखता है कि, ‘गाय घास से एप्पल आईफोन में अपग्रेड हो गई है’। इस वीडियो को देख यूजर्स हंस रहे हैं । हालंकि ये एक फनी मूमेंट है जो कि, कैमरे में कैद हो गया।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Exit mobile version