Viral Video: क्या हुआ जब प्यास लगने पर दुकानदार ने महिला को पिला दिया तेजाब? अंजाम देख कांप उठएगी रुह

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में लापरवाही के कारण पानी की जगह तेजाब पीने की घटना दिखाई गई है। वीडियो में दिख रही युवती की हालत काफी खराब बताई जा रही है। ये मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले का है।

Viral Video

Picture Credit: X

Viral Video: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर  एक युवती ज्वेलरी खरीदने दुकान पर पहुंची थी, तभी उसे प्यास लगी और उसके बाद जो कुछ भी हुआ वो अंजाम कैमरे में कैद हो गया। अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।  ये घटना कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित अर्जुन नगर मोहल्ले की बताई जा रही है। वहीं, पीड़िता निजी स्कूल की टीचर बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्यास लगी तो पानी की जगह मिला तेजाब

प्यास लगने पर पानी की जगह तेजाब  पीती महिला के वायरल वीडियो को एक्स पर Narendra Pratap नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसके साथ ही कैप्शन में मामले की जानकारी देते हुए लिखा , ‘ज्वैलरी खरीदने गयी टीचर रिया तो प्यास लगी. कारोबारी ने नौकर से पास की कन्फैक्शनरी से बिसलेरी बोतल मंगाई। डीप फ्रीजर में रखी बोतल नौकर लेकर आया. तेज प्यास में रिया ने बोतल खोली और उसे पी लिया।

देखें वीडियो

इस बोतल में पानी के बजाय तेजाब भरा हुआ था। मेडीकल कालेज में भर्ती रिया जिंदगी-मौत से जूझ रही है। बोतल बेचने वाली दुकानदार का दावा है कि यह बोतल सीलबंद थी और कंपनी की सप्लाई में आयी थी। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लिया है।’ वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, युवती ने जैसे ही बोलत से पानी पिया वैसे ही वो चीख उठी।  बताया जा रहा है कि, युवती को लगातार खून की उल्टियां हो रही हैं। जिसके कारण उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।

Viral Video मामले पर पुलिस का एक्शन

वायरल वीडियो में दिख रही युवती का नाम रिया बताया जा रहा है। वो हापुड़ के अर्जुन नगर की निवासी है। शुक्रवार को जब वो सुनार एमके ज्वेलर्स की दुकान पर  पहुंची थी, तभी उनके साथ ये घटना घटि।इस मामले पर पुलिस अधिकारी का भी बयान आया है।थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया ‘प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि पानी की जगह गलती से तेजाब की बोतल दी गई थी। पुलिस यह भी पता लगा रही है तेजाब की बोतल पानी के साथ कैसे रखी गई थी और यह लापरवाही किस स्तर पर हुई है।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

 

Exit mobile version