---Advertisement---

Viral Video: क्या हुआ जब लड़कियों पर लट्टू होने वाले रंगीले पति ने पत्नी के सामने कबूली सच्चाई? यूजर बोला ‘चंट हो भाई’

Viral Video: रंगीले पति ने पत्नी के सामने खोल दी अपनी पोल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 14, 2024 6:21 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति अकसर अपनी बीवियों से अन्य लड़कियों की बात छिपा जाते हैं। उन्हें लगता है कि, अगर वह अपने दिल की बात बीवी को बता देंगे तो उनका रिश्ता खराब हो जाएगा, लेकिन आज के चंट पति को देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, इंटरनेट पर एक पति और पत्नी का फनी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कंटेन्ट क्रिएटर ने मनोरंजन के लिए बनाया है। ये वीडियो इतना ज्यादा मजेदार है कि, इसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

पत्नी को पति ने बनाया बेवकूफ

इस Viral Video में एक पति अपनी पति के सामने अपनी सारी सच्चाई कबूलते हुए बोलता है कि, “मैं लड़कियों से ज्यादा बातें कर लेता हूं या फिर फ्लर्ट कर लेता हूं..लेकिन आज के बाद मैं गांठ बांधता हूं .. किसी लड़की की तरफ मैं आंख उठाकर भी नहीं देखूंगा। पत्नी अपने पति की ये बात सुन ही रही होती है कि, तभी उसका फोन बज जाता है।

महिला के फोन पर उसकी सहेली की कॉल आती है जो कि, बताती है कि, शाम को वह घर पर आ रही है। बीवी की सहिली को घर पर आता देख पति बहुत ही चतुराई दिखाते हुए बंधी गांठ खोलने लगता है। इस पर पत्नी बोलती है कि, इसे क्यों खोल रहे हो..पति बोलता है कि, आज के बाद से नहीं देखूंगा। ये सुनकर पत्नी सन्न रह जाती है।

Viral Video देख लोग ले रहे मजे

इस फनी वीडियो को mr___.___awesome नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 6 जून को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 6 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के फनी कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, भाई चंट आदमी हो। वहीं एक यूजर लिखता है कि, “सुधने वाले इंसानों में से आप नहीं”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 29, 2026

Kangana Ranaut

जून 29, 2026

Rakhi Sawant

जून 29, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026