---Advertisement---

Viral Video: क्या हुआ जब फर्जी पुलिस वाले ने मिला दी असली पुलिस अफसर को कॉल? पोल खुलने पर कुछ ऐसी हुई हालत

Viral Video: फर्जी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को बेवकूफ बनाने वाले घोटालेबाज ने असली पुलिसवाले को वीडियो कॉल कर दी। इसके बाद जो उसके साथ हुआ वो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 15, 2024 5:36 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: ये बात तो आपने कभी ना कभी सुनी ही होगी कि, शिकारी खुद शिकार हो गया, आज देख भी लीजिए। दरअसल, एक घोटालेबाज फर्जी पुलिस वाले का गलती से नंबर असली पुलिस कर्मी को लग गया। इसके बाद जो उस नकली पुलिस वाले की हालत हुई उसे देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं। इस घटना को संयोग कहें या फिर कुछ और लेकिन घोटाले बाज आदमी की देखने लायक हालत थी। इस Viral Video पर यूजर्स काफी मजे ले रहे हैं।

क्या हुआ जब नकली पुलिस वाले का हुआ असली पुलिस वाले से सामना?

इस Viral Video को एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “यह घोटाला पिछले कुछ समय से चल रहा है, जहां घोटालेबाज पुलिस अधिकारी के रूप में कपड़े पहनता है और किसी बनावटी चीज के लिए पैसे देने को कहता है। इस बार, घोटालेबाज ने त्रिशूर सिटी पुलिस साइबर सेल को फोन किया।”

घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक आदमी पुलिस की फर्जी वर्दी पहनकर कॉल कर रहा है और दूसरी तरफ बैठे आदमी से बोल रहा है कि, कैमरा काम नही कर रहा है जैसे ही वो आदमी कैमरा ठीक करता है घोटालेबाज आदमी सन्न रह जाता है। दरअसल, उसने गलती से असली पुलिकर्मी को फोन मिला दिया था। जैसे ही असली पुलिस वाला अपने बारे में बताता है कहता है कि, तुम्हारी लोकेशन और सारी जानकारी हमारे पास है तो फर्जी पुलिस वाले की हालत देखने लायक होती है। उसके चेहरे का रंग उतर जाता है। दरअसल, ये कॉल साइबर सेल में लग गई थी। अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Viral Video देख क्या बोल रहे लोग?

इस Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर 15 नवंबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 1 लाख 53 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, “अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना”। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि, “चूहा सांप के बिल में घुस गया।” इस (Police viral video) पर लोग काफी मजे ले रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Diabetes

जून 29, 2026

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026