---Advertisement---

Viral Video: कैसी नारी शक्ति? खौफ से बिलखती रहीं बच्चियां और घर का सामान तोड़ती रही महिला, वीडियो दिमाग़ हिला देगा

Viral Video: घर में तोड़-फोड़ करती महिला को देख लोगों की कांपी रुह। इस वीडियो को देख लोगों के मन में कई सारे सवाल उठने लगे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 24, 2024 1:45 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: घरेलू हिंसा की कई सारी वीडियो इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। इन्हें देखने के बाद अकसर लोग मर्दों पर सवाल उठाते हैं। ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है जब कोई महिला घर में पति और बच्चों के सामने हिंसक होकर तांडव करे। यही वजह है कि, घरेलू हिंसा में अधिकर लोग महिलाओं का समर्थन करते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं तो एक बार इस Viral Video को देख लीजिए। इस वीडियो में एक महिला अपनी दो मासूम बच्चियों और पति के सामने पूरे घर का सामान तोड़ रही है। इस दौरान इसकी बेटियां खौफ से रो रही हैं। इस घटना का घर में से किसी ने वीडियो बना लिया जो कि, अब वायरल हो रहा है।

महिला का खतरनाक रुप कैमरे में हुआ कैद

नोट:- वीडियो विचलित कर सकता है।

इस Viral Video को एक्स पर अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला चीखते हुए पूरे घर का सामान तोड़ रही है। पहले वह रसोई में जाती है और सामान को पटकना शुरु कर देती है। इसके बाद वह पूरे घर में तोड़फोड़ करती है। वीडियो में बच्चियां भी दिख रही हैं, जो कि अपनी मां की इस हरकत और हालत को देखकर काफी डरी हुई हैं। इस दौरान इन बच्चियों का पिता की भी आवाज सुनी जा सकती है। महिला काफी रौद्र रुप है। इस औरत की स्थिति को देखकर कोई भी डर सकता है। महिला ने कुछ ही समय में पूरे घर का सामान तोड़ दिया है।

Viral Video देख हैरत में लोग

इस वीडियो को Deepika Narayan Bhardwaj नाम के यूजर ने 22 अक्टूबर को अपलोड किया था। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, “ज़्यादातर लोग सिर्फ़ उसके पति को ही दोषी ठहराएxगे। लेकिन ऐसे अनगिनत मामले हैं जहाँ पति बिना किसी गलती के चुपचाप ऐसे व्यवहार को झेलते हैं। अगर कोई इस आदमी को जानता है तो कृपया उसे हमसे संपर्क करवाएँ। मैंने उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया है। बच्चों के लिए बुरा लगता है।”

इस वीडियो पर अब तक 8 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, कुछ महिला जानकर ऐसा करती है लेकिन इसका असर बच्चों पर पड़ता है। कुछ यूजर इस महिला को दिमागी बीमार बता रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026