---Advertisement---

Viral Video:विदेशी महिला की सरेआम खुली साड़ी तो, लाज बचाने आयी महिला पुलिसकर्मी, वीडियो दिल जीत रहा

Viral Video: सोशल मीडिया पर आगरा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  इसमें विदेशी महिला की साड़ी बांधती हुई यूपी महिला पुलिस दिख रही है। दरअसल, विदेशी महिला की साड़ी खुल गई थी। जिसके बाद वो मदद करने आयी।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 14, 2026 4:21 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल छूने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर ताज महल देखने आयी एक विदेशी महिला की साड़ी खुल गई थी। जिसके बाद वहां पर मौजूद महिला कॉन्स्टेबल ने मदद करते हुए उसकी लाज बचाई। अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स महिला पुलिसकर्मी की तारीफ कर रहे हैं।

विदेशी महिला की साड़ी खुली तो यूपी महिला पुलिस ने की मदद

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को Sachin Gupta नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि,’आगरा अर्जेंटीना से ताजमहल देखने आई विदेशी महिला की साड़ी खुल गई।

देखें वीडियो

साड़ी बांधनी नहीं आने की वजह से वह खुद को असहज महसूस करने लगी। UP पुलिस की कांस्टेबल गुड्डी देवी ने यह देखा। उन्होंने पास जाकर विदेशी महिला की साड़ी संभाली।’ जानकारी के अनुसार, अर्जेंटीना से एक महिला पर्यटक ताजमहल का दीदार करने आगरा आई हुई थी। इस दौरान उसने साड़ी पहन ली। लेकिन अचानक उनकी साड़ी ढीली होकर खुल गई। क्योंकि विदेशी पर्यटक को साड़ी ठीक से बांधनी नहीं आती थी, वह सबके सामने खुद को बेहद असहज और बेबस महसूस करने लगीं। जिसके बाद यूपी महिला पुलिस ने उसकी मदद करते हुए साड़ी पहनाई।

Viral Video देख यूजर्स कर रहे जमकर तारीफ

विदेशी महिला की मदद करती महिला पुलिसकर्मी के वायरल वीडियो को एक्स पर 14 जुलाई 2026 को अपलोड किया गया था। इस पर 15000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘संस्कृति और महिला सुरक्षा बनाए रखने का अद्भुत प्रयास’। दूसरा लिखता है, ‘बहुत अच्छी भारत की गरिमा बचाई’। तीसरा लिखता है, ‘बहुत बढ़िया काम किया है’।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026