---Advertisement---

Viral Video: रक्षक की रक्षा कौन करेगा? पुलिसवालों पर लोगों ने जमकर फेरा लठ्ठ , पिस्टल पकड़े दरोगा का फोड़ा सिर, वीडियो विचलित कर रहा

Viral Video: बिहार के मोतीहारी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग मिलकर पुलिसवालों को पीट रहे हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 1, 2024 5:26 अपराह्न

Viral Video motihari
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: बिहार के मोतीहारी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां पर अपहरणकर्ता को पकड़ने पहुंचे पुलिसकर्मियों को कुछ लोगों ने जमकर पीटा है। इतना ही नहीं दरोगा का सिर भी फोड़ दिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से फैल हो रहा है। आज तक की वेबसाइट पर छपी खबर के अनुसार ये घटना मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र की है। पुलिस टीम पर बेखौफ होकर दबंगों ने दिन दहाड़े डंडे बरसाए हैं।

पुलिस की टीम पर दबंगों ने किया हमला

मीडिया चैनल आज तक के अनुसार, पुलिस की टीम प्रेम से जुड़े मामले के कारण इलाके में पहुंची थी। मोतीहारी के इस इस क्षेत्र में अपहरण हुई दो लड़कियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला था। इसके बाद पुलिस की टीम आरोपी शंभू भगत के बेटे को गिरफ्तार करने जैसे ही पहुंची वैसे ही दबंगों ने पुलिस की टीम पर लाठी और डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसवाले खुद को बचाते हुए दिख रहे हैं।

घटना के वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर 1 नवंबर को अपलोड किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “बिहार के मोतिहारी में अपहृत लड़की को बरामद करने पहुंची पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया, इंस्पेक्टर बुरी तरह घायल, अस्पताल में भर्ती।” वीडियो में देखा जा सकता है कि, दंबग दरोगा की पिस्टल से भी नहीं डर रहे हैं। इस दौरान कुछ लोगों ने दरोगा पर हमला करके सिर फोड़ दिया। आस-पास काफी अफरा-तफरी का मौहाल है। पुलिस की टीम हालतों के सामने बेबस नजर आ रही है।

घटना का Viral Video विचलित कर रहा

इस घटना का वीडियो काफी विचलित कर देने वाला है। Viral Video को देख यूजर्स की तरफ से कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर प्रतक्रिया देते हुए लिखता है कि, ” बिहार में रोज कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है। पुलिस वालों को मारना तो आम बात हो गई है। कोई कानून व्यवस्था नहीं है यहां। मैं खुद बिहार से हूं और यहां के हालात देख कर दुख होता है। सरकार कुछ नहीं कर रही, बस अपराध बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस वाले भी डर के मारे कुछ नहीं कर पाते।” एक यूजर लिखता है कि, बिहार में तो पुलिस भी सुरक्षित नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026