---Advertisement---

Viral Video: मास्टर साहब के गले लगकर फूट-फूटकर क्यों रोई लड़कियां, छात्राओं की हालत देख यूजर्स के भी निकले आंसू

Viral Video: सोशल मीडिय पर एक शिक्षक और छात्राओं का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वो टीचर से लिपटकर फूट-फूटकर रो रही हैं। छात्राओं का अपने मास्टर के प्रति ये प्रेम यूजर्स को काफी प्रभावित कर रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 21, 2026 6:25 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  शिक्षक का काम बच्चों के जीवन का मार्ग दर्शन करना होता है। लेकिन कभी-कभी वो बच्चों के जिंदगी में अपने व्यवहार और बर्ताव से ऐसी गहरी छाप छोड़ते हैं  कि, उनका जाना स्कूल के लिए सबसे बड़ी क्षति बन जाती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल छूने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें स्कूल की छात्राएं मास्टर के रिटायरमेंट के बाद फूट-फूटकर रोने लगी हैं। वो टीचर के जाने से इतनी ज्यादा दुखी हैं कि, अपने आंसू नहीं रोक पा रही हैं और टीचर के गले लग कर रो रही हैं। पूरे स्कूल का माहौल काफी गमगीन है।  इस पल को जो भी देख रहा उसकी आंखें भी नम हो जा रही हैं।

शिक्षक को देखकर फूट-फूटकर क्यों रोने लगीं छात्राएं?

शिक्षक और छात्राओं से जुड़ा ये इमोशनल  वायरल वीडियो एक्स पर Tapasya Deva नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘गुरु बनना इतना आसान नहीं है सोचो ये कैसे शिक्षक है कितना रिस्पेक्ट कितना अपनापन है कितना अच्छा ज्ञान बच्चो को दिया है की इनके रिटायरमेंट पर सारे बच्चें रो रहे हैं ऐसे ही गुरु होने चहिए।’

देखें वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, मास्टर के जाने से स्कूल की छात्राएं काफी दुखी हैं। वो खुद को संभाल नहीं पा रही हैं। वो स्कूल के अलग-अलग स्थान पर खड़े होकर फूट-फूटकर रो रही हैं। इस दौरान शिक्षक उन्हें संभालने की कोशिश कर रहा है। आस-पास अन्य लोग भी मौजूद हैं। टीचर के जाने का दुख वहां पर मौजूद हर एक इंसान की आंखों में देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि, इंटरनेट पर इसकी इतनी ज्यादा चर्चा हो रही है।

Viral Video देख भावुक हुए यूजर्स

गुरु और शिष्य के बीच के मजबूत रिश्ते का ये वायरल वीडियो कब और कहां का है?  इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर  21 अगस्त 2026 को अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 1.13 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के दिल छूने वाले कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘जिस शिक्षक की विदाई पर बच्चे रो पड़ें, समझिए उन्होंने सिर्फ ज्ञान नहीं, जिंदगी जीने का हुनर भी सिखाया है। ऐसे ही गुरु होने चाहिए।’ दूसरा लिखता है, ‘बहुत इमोशनल वीडियो है’। तीसरा लिखता है, ‘सच्चे गुरु वही होते हैं, जिनकी विदाई में बच्चों की आँखें नम हो जाएं। ज्ञान के साथ संस्कार और अपनापन देने वाले ऐसे शिक्षक को शत-शत नमन।’ ये वीडियो इंटरनेट यूजर्स को काफी प्रभावित कर रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengaluru Viral News

सितम्बर 5, 2026

Salman Khan

सितम्बर 5, 2026

Teachers’ Day 2026

सितम्बर 5, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026