---Advertisement---

Viral Video: पति के अचानक खयाल रखने से पत्नी हुई हैरान, जब पता चली सच्चाई तो उड़ गया फ्यूज, यूजर्स बोले– ‘धन्य’

Viral Video: पति का एक्स्ट्रा के केयर देख पत्नी भी रह गई हैरान लेकिन सच्चाई जानकर उड़ गए होश, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख लोग ले रहे हैं जमकर चुटकी, आइए देखते हैं क्या है खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 11, 2024 1:46 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: पति और पत्नी के मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं और दोनों के बीच नोकझोक को देख लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। एक पति ने अपनी पत्नी के साथ कुछ ऐसा किया जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे और यहां तक कि पत्नी के भी होश उड़ गए जब उसे सच्चाई पता चली। यहां पति अपनी पत्नी के लिए कुछ ऐसा करता है जिसके बाद पत्नी को यह गलतफहमी हो जाती है कि शायद पति उसका ख्याल रख रहा है। लेकिन बाद में जब असलियत पता चलती है तो वह भी हैरान रह जाती है।

1000 रुपये देकर पत्नी को दूध पीने के मनाता है पति

दरअसल इस Viral Video में पति अपनी पत्नी के लिए दूध लेकर आता है और उसे पीने की जिद करता है। पत्नी बताती है कि उसे दूध नहीं पसंद है लेकिन पति जबरदस्ती करता है और जब पत्नी दूध पीने के लिए तैयार नहीं होती है तब पति उसे हजार रुपए देता है ताकि वह दूध पी ले। यह देखने के बाद पत्नी हैरान रह जाती है।

पति निकला मास्टरमाइंड

वीडियो में पत्नी दूध पीने लगती हैं तो पति धन्यवाद कहता है। एक घुट पीने के बाद पत्नी पूछती है, “एक बात बताओ कि तुम्हें मेरी इतनी टेंशन क्यों हो रही है। आपने दूध पीने के लिए मुझे 1000 रुपये दिए।” पति तपाक से जवाब देता है, “टेंशन वेंशन वाली कोई बात नहीं है पंडित जी ने मेरे को बोला था नाग पंचमी है नागिन को दूध पिलाओ आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे बस वही कर रहा था मैं।” यह सुनने के बाद पत्नी के होश उड़ जाते हैं और वह गिलास वहीं रख देती है।

लोग कर रहे मजेदार कमेंट्स

manishavikram05 इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और कैप्शन में लिखा गया, “सांप के बिल में हाथ डाल दिया आज।” वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, “भाई जिंदा है तो रिप्लाई दे दे।” तो दूसरे ने कहा भाई तू मौत से खेल रहा है। एक यूजर ने लिखा भाई कौन से अस्पताल में आऊं तुझे देखने के लिए। एक ने कहा, “भाई थोड़ा इसके आगे वाला सीन भी दिखा देता।” एक ने कहा इस खेल में बहुत खतरा है संभल के खेले तो दूसरे ने कहा धन्य।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026