Viral Video: लंगूरों को बच्चों की तरह चूल्हे की गर्म रोटी खिलाती महिला वायरल, ममता देख इंसान कर रहे गर्व

Viral Video: सोशल मीडिया पर लंगूरों को रोटी खिलाती एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। वो जिस लगाव के साथ उन्हें रोटी खिला रही है। उसे देख लोगों को बहुत ही अच्छा फील हो रहा है।

Viral Video: कैमरे में कभी-कभी कुछ ऐसी घटनाएं कैद हो जाती हैं। जिन्हें देखने के बाद मन को सुकून मिलता है। इंसानियत दिखाता एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें एक महिला लंगूरों को चूल्हे की गर्मा-गरम रोटियां खिला रही है। इस दौरान इंसान और जानवरों के बीच ऐसी ममता देखने को मिल रही है। जिसे लोग सलाम कर रहे हैं, उन्हें इंसान होने पर गर्व फील हो रहा है।

लंगूरों पर महिला ने लुटाया प्यार

ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर Sahana Singh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। 2 मिनट के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महिला चूल्हे पर रोटियां बना रही है।

देखें वीडियो

उसके आस-पास 4 लंगूर हैं। वो एक-एक करके सभी को गर्म रोटियां फूंक मार-मारकर खिला रही है। जानवरों का मुंह ना जल जाए वो इसका खास ध्यान रखे हुए है। लंगूर भी जिस तरह से बिना डरे छोटे बच्चों की तरह महिला की बात सुन रहे हैं, वो काफी अविश्वसनीय है।

Viral Video यूजर्स के दिल को छू रहा

ये दिल को छू लेने वाला वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे एक्स पर 16 दिसंबर को अपलोड किया गया था। इस पर 4 लाख 24 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘यही होती है असली दया।’ दूसरा लिखता है, ‘जब लोग जानवरों को मार रहे हैं तब महिला जानवरों पर प्यार दिखा रही है।’ तीसरा लिखता है, ‘महिला के पास गोल्डन हर्ट है।’ इस वायरल वीडियो ने यूजर्स को काफी भावुक कर दिया है। यही वजह है कि, वो महिला की इतनी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version