Viral Video: परिवार से दूर कपल प्राइवेट मोमेंट्स को एंजॉय करने के लिए एक बीच बैठे हुए होते हैं लेकिन तभी बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता वहां आ जाते हैं। इसके बाद बीच पर जो होता है वह देखकर आपकी भी हंसी नहीं रुकने वाली है। महिला ने इस वीडियो को शेयर किया जो अब फिलहाल लोगों के बीच काफी चर्चा में है। जहां एक महिला अपने पति के साथ बैठे हुए नजर आती है और वह बताती है कि कैसे बजरंग दल के लोगों के साथ बड़ा मिस्टेक हो जाता है। वायरल वीडियो देखकर आपको भी बहुत हंसी आएगी।
Viral Video में देखें शादीशुदा कपल के बीच आए बजरंगदल के साथ क्या हुआ
वायरल वीडियो की बात करें तो यहां आप देख सकते हैं कि इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा गया कि गलती से एक शादीशुदा कपल के सामने बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच जाते हैं लेकिन जब उन्हें सिंदूर और मंगलसूत्र दिखता है तब उन्हें अपनी गलती का एहसास होता है। वायरल वीडियो के साथ यह भी बताया गया कि यह एक अजीबोगरीब स्थिति थी जहां एक कपल अपने क्वालिटी टाइम को बिता रहे थे तभी एक ग्रुप उनके पास आता है यह सोचकर कि वह शादीशुदा नहीं है लेकिन फिर जो होता है वह पूरी तरह से कॉमेडी में बदल गया।
वायरल वीडियो में महिला ने बनाया कॉमेडी माहौल
वहीं वायरल वीडियो में महिला यह भी बताती है कि जब वे उनसे भिड़ने की कोशिश करते हैं तभी उन्हें सिंदूर और मंगलसूत्र पहने हुए मैं दिख जाती हूं। इसके बाद वे सन्न रह जाते हैं क्योंकि पूरी स्थिति बदल जाती है और उन्हें एहसास होता है कि कपल तो असल में शादीशुदा है और वे चुपचाप वहां से चले जाते हैं। वायरल वीडियो में महिला यह बताती हुई नजर आती है कि अब वह अपने किसी और निशाने को ढूंढ रहे हैं और इतना कहते ही वे हंस पड़ते हैं।
_theviralsphere इंस्टाग्राम से वायरल वीडियो पर लोग फनी कमेंट्स कर रहे हैं और इसे अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
